लाइव न्यूज़ :

Oscars 2023: ऑस्कर 2023 की रिमाइंडर लिस्ट में ये भारतीय फिल्में शामिल, विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 10, 2023 12:51 IST

भारत की आधिकारिक ऑस्कर प्रविष्टि पैन नलिन की छेल्लो शो द कश्मीर फाइल्स, मी वसंतराव और तुझ साथी कही ही, रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट, इराविन निझल और विक्रांत रोना के साथ सूची में शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देएकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने ऑस्कर के लिए पात्र 301 फीचर फिल्मों की सूची जारी की हैइस सूची में आरआरआर, गंगूबाई काठियावाड़ी, द कश्मीर फाइल्स और कंतारा शामिल हैंऑस्कर में इस बार भारत की आधिकारिक ऑस्कर प्रविष्टि पैन नलिन की छेल्लो शो है

मुंबई: एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने ऑस्कर के लिए पात्र 301 फीचर फिल्मों की सूची जारी की है और जिन भारतीय फिल्मों ने इस सूची में जगह बनाई है उनमें एसएस राजामौली की आरआरआर, संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी, विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स और ऋषभ शेट्टी की कंतारा शामिल हैं। इसी क्रम में विवेक अग्निहोत्री ने द कश्मीर फाइल्स को लेकर ट्वीट किया।

उन्होंने मंगलवार को ट्वीट करते हुए लिखा, "बड़ी घोषणा: द एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज की पहली सूची में कश्मीर फाइल्स को ऑस्कर 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। यह भारत की 5 फिल्मों में से एक है। मैं उन सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। भारतीय सिनेमा के लिए एक महान वर्ष।" ऑस्कर में इस बार भारत की आधिकारिक ऑस्कर प्रविष्टि पैन नलिन की छेल्लो शो है। 

सूची में ऐसी फिल्में शामिल हैं जो आधिकारिक रूप से विभिन्न श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा कर सकती हैं, लेकिन केवल सूची में शामिल होने से यह गारंटी नहीं मिलती है कि फिल्म अकादमी पुरस्कारों के अंतिम नामांकन में आगे बढ़ेगी, जिसकी घोषणा 24 जनवरी को की जाएगी। इसके अलावा फिल्म आरआरआर से नातू नातू ट्रैक को सर्वश्रेष्ठ मूल गीत श्रेणी में चुना गया है।

95वां अकादमी पुरस्कार समारोह 12 मार्च 2023 को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया जाएगा। अभी तक किसी भी भारतीय फिल्म ने ऑस्कर नहीं जीता है। आखिरी भारतीय फिल्म जिसने सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर श्रेणी में अंतिम पांच में जगह बनाई थी वो 2001 में आमिर खान-स्टारर लगान थी। शीर्ष पांच में जगह बनाने वाली अन्य दो भारतीय फिल्में मदर इंडिया (1958) और सलाम बॉम्बे (1989) हैं।

टॅग्स :ऑस्कर अवार्डद कश्मीर फाइल्सगंगूबाई काठियावाड़ीएसएस राजामौली
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीThe Voice of Hind Rajab: ऑस्कर के लिए नोमिनेट हुई इस फिल्म को नहीं मिली CBFC से मंज़ूरी, जानें क्या है यह मामला

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: ऑस्कर 2026 में छाया अंबानी फैमिली का ग्लैमर, ईशा अंबानी-आनंद पीरामल के रॉयल लुक ने खींचा ध्यान

विश्वकौन हैं एलेक्जेंड्रे सिंह? भारतीय मूल के फिल्म निर्माता ने अपनी शॉर्ट फिल्म ‘टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा’ के लिए जीता ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीOscars 2026: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता माइकल बी जॉर्डन, जेसी बकले सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री?, वन बैटल आफ्टर अनदर सर्वश्रेष्ठ फिल्म, देखिए लिस्ट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार