लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में फैली हिंसा के बीच रोनित रॉय का वीडियो हुआ वायरल, जानिए क्या है इसका कनेक्शन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 2, 2020 13:56 IST

रोनित का वीडियो अमेरिका में हो रहे नस्लीय हिंसा के खिलाफ़ प्रदर्शन में प्रदर्शनकारी इस्तेमाल कर रहे हैं। इस वीडियो को अलग- अलग अकाउंट से पोस्ट किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देरोनित रॉय का एक मास्क वाला वीडियो वायरल हो रहा हैरोहित का मास्क का वीडियो अमेरिका में जमकर शेयर किया जा रहा है

बॉलीवुड और टीवी एक्टर रोनित रॉय अपनी नायाब एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों रोनित का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। खास बात ये है कि वीडियो भारत से ज्यादा अमेरिका में वायरल हो रहा है। इस वीडियो का इस्तेमाल अमेरिका में हो रहे नस्लीय हिंसा के खिलाफ़ प्रदर्शन में प्रदर्शनकारी कर रहे हैं। 

खास बात ये है कि वीडियो को अलग अलग अकाउंट से पोस्ट किया जा रहा है। रोनित के अकाउंट पर मौजूद इस वीडियो को अब तक 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। रॉनित रॉय ने 20 अप्रैल को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया था। उस वक्त भारत में कोरोना प्रकोप काफी शुरुआती दौर में था।

वीडियो जब बनाया गया था तब फ़िल्मों को शूटिंग बंद हो चुकी थी और लोग मास्क खरीदने के लिए परेशान थे। उस वक्त रोनित ने टी शर्ट से मास्क बनाया था।उन्होंने लिखा था कि अगर मास्क नहीं है, तो चिंता करने की बात नहीं है। ऐसा करना काफी सिंपल है। अमेरिका में क्यों हो रहा वायरल

अमेरिका में वीडियो के वायरल होने का अहम कारण है। इन दिनों अमेरिका में हिंसा उग्र रूप ले रही है। अमेरिका के 40 से अधिक शहरों में कर्फ्यू लगाया जा चुका है। जॉर्ज फ्लॉयड के मामले में पुलिस और प्रदर्शनकारी आमने सामने हैं। ऐसे में प्रदर्शनकारी इस वीडियो को शेयर करके बता रहे हैं कि अगर मास्क नहीं है, तो ऐसे बनाएं। इस के जरिए आप प्रोटेस्ट के दौरान अपना चेहरा छुपा सकते हैं। 

टॅग्स :रोनित रॉयअमेरिकाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल