लाइव न्यूज़ :

एक बार फिर से साथ काम करेंगे रोहित शेट्टी-रणवीर सिंह,ये होगा फिल्म का नाम

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 20, 2020 08:08 IST

रोहित शेट्टी ने फिल्म का ऐलान करते हुए एक शानदार फोटोशूट करवाया है, जिसमें प्रोड्यूसर भूषण कुमार, रणवीर सिंह भी नजर आ रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देरणवीर सिंह और रोहित शेट्टी की धमाकेदार जोड़ी फिल्म 'सिम्बा' के बाद एक बार फिर साथ काम करने वाली जा रही हैभूषण कुमार प्रोड्यूस करने वाले हैं

रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी की धमाकेदार जोड़ी फिल्म 'सिम्बा' के बाद एक बार फिर साथ काम करने वाली जा रही है. उन्होंने अपनी अगली फिल्म की घोषणा भी कर दी है. इसे भूषण कुमार प्रोड्यूस करने वाले हैं. फिल्म का नाम है 'सर्कस'.

रोहित शेट्टी ने फिल्म का ऐलान करते हुए एक शानदार फोटोशूट करवाया है, जिसमें प्रोड्यूसर भूषण कुमार, रणवीर सिंह भी नजर आ रहे हैं. यह एक कॉमेडी फिल्म होगी. इसमें रणवीर के साथ पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडीस लीड रोल में होंगी. इसमें कॉमेडी स्टार वरुण शर्मा भी नजर आएंगे.

फिल्म में रणवीर सिंह डबल रोल निभाते दिखेंगे. कहा जा रहा है कि यह फिल्म 80 के दशक की सुपरहिट फिल्म 'अंगूर' की रीमेक है, जिसमें संजीव कुमार, मौसमी चटर्जी, दीप्ति नवल और देवेन वर्मा ने अहम किरदार निभाए थे. फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है. इसे मुंबई में ही शूट किया जाएगा और संभवत: साल 2021 की सर्दियों में रिलीज किया जाएगा.

टॅग्स :रोहित शेट्टीरणवीर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच