लाइव न्यूज़ :

शादी की खबरों के बीच रोहनप्रीत पर नेहा कक्कड़ ने लुटाया प्यार, PHOTO पर किया प्यारभरा कमेंट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 9, 2020 09:49 IST

हाल ही में नेहा के एक दोस्त ने बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए कहा था कि सिंगर की शादी की खबरें गलत हैं। वह अभी शादी नहीं कर रही हैं। ये खबर उतनी ही गलत है जितनी आदित्य नारायण और नेहा की शादी की खबर थी।

Open in App
ठळक मुद्देरोहनप्रीत सिंह और नेहा कक्कड़ की एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें दावा किया जा रहा था कि दोनों का रोका हो चुका है रोहनप्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की

अपने गानों से धूम मचाने वाली नेहा कक्कड़ फैंस के दिलों में राज करती हैं। नेहा ने अपने अब तक के करियर में एक से एक बेहतरीन गाने गाए हैं। नेहा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही हैं। अब  खबरों की मानें तो नेहा कक्कड़ जल्द शादी करने वाली हैं। नेहा कक्कड़ अपने दोस्त रोहनप्रीत सिंह के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकती हैं। इसी बीच नेहा की एक फोटो वायरल हो रही जो उनके रोके की बताई जा रही है।

 रोहनप्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की। फोटो शेयर करते हुए रोहनप्रीत ने लिखा, “क्या हो रहा है? गुड मॉर्निंग।” इसके साथ रोहनप्रीत सिंह ने काले रंग का हार्ट इमोजी बनाया, साथ ही स्माइलिंग इमोज बनाई। रोहनप्रीत की इस फोटो पर नेहा कक्कड़ ने कॉमेंट करते हुए लिखा, “बेबी, तुम बेस्ट हो।”

बता दें कि रोहनप्रीत सिंह और नेहा कक्कड़ की एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें दावा किया जा रहा था कि दोनों का रोका हो चुका है। जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे। हालांकि, नेहा कक्कड़ या रोहनप्रीत सिंह की ओर से इसपर अभी तक न तो कोई बयान सामने आया है और न ही रिएक्शन। 

रोहनप्रीत म्यूजिक रियलिटी शो 'इंडियाज राइजिंग स्टार' के दूसरे सीजन में फर्स्ट रनर-अप थे। कुछ दिनों पहले फैंस ने रोहनप्रीत इस साल की शुरुआत में शहनाज़ गिल के लिए एक वेडिंग रियलिटी शो 'मुझसे शादी करोगे' में भी देखा था।  सोशल मीडिया पर उनकी और सिंगर रोहनप्रीत की कुछ फोटोज वायरल हो रही है। कहा जा रहा है कि ये फोटोज उनकी रोका सेरेमनी की है। सोशल मीडिया पर सामने आई इन फोटोज में रोहनप्रीत और नेहा काउच में बैठे हुए हैं।

नेहा के हाथ में तोहफा नजर आ रहा है। साथ ही  फोटो में रोहनप्रीत के पेरेंट्स भी दोनों के साथ बैठे हुए हैं। फैन क्लब के मुताबिक ये फोटो उनके रोका सेरेमनी के दौरान क्लिक की गई है। सोशल मीडिया पर वायरल रही फोटो के साथ कहा जा रहा है कि दोनों का रोका हो गया है। हालांकि इस तरह की खबरों पर किसी तरह की आधिकारिक मुहर नहीं लगी है। 

टॅग्स :नेहा कक्कड़बॉलीवुड सिंगर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की35 साल बाद भी दिलों में बसा है कुमार सानू का ये गाना, 'जब कोई बात बिगड़ जाए' पर सानू दा हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीसिंगर उदित नारायण के खिलाफ FIR दर्ज, पहली पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

बॉलीवुड चुस्कीबिश्नोई गैंग ने बॉलीवुड सिंगर बी प्राक से 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी, ऐसा न करने पर दी गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी, शिकायत दर्ज

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर स्टेज पर कर रही थीं परफॉर्म, सिरफिरे फैन ने की बदतमीजी, सिक्योरिटी ने खदेड़ा

भारत"गायक जुबिन गर्ग की मौत स्पष्ट तौर पर हत्या", असम सीएम हिमंत बिस्वा का दावा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?