लाइव न्यूज़ :

सना खान के बाद रोडीज प्रतिभागी साकिब ने छोड़ी एक्टिंग, धार्मिक कारणों से मनोरंजन जगत को कहा अलविदा

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 8, 2021 18:28 IST

साकिब खान टीवी रियलिटी शो रोडीज रिवॉल्यूशन में प्रिंस नरूला के गैंग का हिस्सा थे। साकिब खान ने धार्मिक कारणों से शोबीज छोड़ने का फैसला लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसाकिब खान ने अपनी पोस्ट में लिखा, अल्लाह सबसे बड़ा योजनाकर्ता है।लोगों से माफी मांगना चाहता हूं, जिनका मैंने जाने-अनजाने में दुख पहुंचाया हो।साकिब खान टीवी रियलिटी शो रोडीज रिवॉल्यूशन में प्रिंस नरूला के गैंग का हिस्सा थे।

मुबंई : रोडीज रिवॉल्यूशन के फेम साकिब खान ने धार्मिक कारणों से शोबीज छोड़ने का फैसला लिया है। एक इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से उन्होंने कहा कि अब वे कोई अभिनय और मॉडलिंग प्रोजेक्ट नहीं लेंगे। आपको बताते दें कि शाकिब मनोरंजगत में आने से पहले पेशे वकील थे और कश्मीर में अपने माता-पिता के साथ रहते थे। साकिब का इस्लाम में बहुत यकीन है। 

ऐसा नहीं है काम नहीं है या मैंने हार मान ली है

साकिब ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'आशा है आप सभी अच्छे होंगे, यह पोस्ट शोबिज के संबंध में यह और आगे भविष्य में किसी भी तरह के अभिनय और मॉडलिंग प्रोजेक्ट नहीं करूंगा। आगे साकिब ने लिखा कि ऐसा नहीं है कि काम की कमी है यै मैंने हार मान ली है बल्कि मेरे पास करने के लिए कई प्रोजेक्ट्स लाइन अप है । साकिब ने कहा कि बस अल्लाह की मर्जी है । अल्लाह ने मेरे लिए जरूर कुछ अच्छा सोचा होगा। '

अल्लाह सबसे बड़ा  योजनाकर्ता है

साकिब खान ने अपनी पोस्ट में लिखा, अल्लाह सबसे बड़ा योजनाकर्ता है। मैंने मुबंई में बहुत संघर्ष देखा। यहां जीवित रहना मुश्किल है लेकिन मुझे गर्व है कि मैंने एक साल में काफी प्रसिद्धि और प्रशंसक पाए लेकिन शायद मैं अपने रास्ते से भटक गया हूं इसलिए मुझे बस सुकून चाहिए , जो मेरी किताब (कुरान) में है। मैं उन सभी लोगों से माफी मांगना चाहता हूं, जिनका मैंने जाने-अनजाने में  दुख पहुंचाया हो।

साकिब खान टीवी रियलिटी शो रोडीज रिवॉल्यूशन में प्रिंस नरूला के गैंग का हिस्सा थे। हालांकि इस शो में खान पहले ही दौर में एलिमिनेट हो गए थे। साकिब खान मूल रूप से कश्मीर के रहने वाले है और वे इस्लाम में बहुत विश्वास रखते हैं और नमाज अदा भी करते हैं। 

साकिब के अनुसार वे कश्मीर के लेकर लोगों के मिथ्य को तोड़ना चाहते हैं कि कश्मीरी पत्थरबाज नहीं होते हैं। लोगों की नजर में कश्मीर की छवि को सुधारना चाहते है और बताना चाहते है कि कश्मीर कितना सुंदर है और यहां के लोग खुले दिल से सभी का स्वागत करते हैं। साकिब खान अकेले ऐसे उदाहरण नहीं है, जिन्होंने धार्मिक कारणों से शोबिज छोड़ा हो। इससे पहले दंगल गर्ल जायरा वसीम और एक्ट्रेस सना खान ने भी धार्मिक कारणों से शोबिज छोड़ा था।  

साकिब खान टीवी रियलिटी शो रोडीज़ क्रांति में प्रिंस नरूला के गिरोह का हिस्सा थे। हालाँकि, उन्हें पहले दौर में ही समाप्त कर दिया गया था। इस शो में मेजबान के रूप में रणविजय सिंहा थे। नेहा धूपिया, निखिल चिनापा और वरुण सूद भी गिरोह के नेता थे। हामिद बरकजी ने शो जीता। पहले ज़ायरा वसीम और सना खान जैसे अभिनेताओं ने धार्मिक कारणों का हवाला देते हुए शोबिज़ छोड़ दिया ।

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्रीमुंबईसना सईदबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल