लाइव न्यूज़ :

रिया के आरोप होते हैं साबित तो हो सकती है 20 साल की सजा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 2, 2020 09:08 IST

Open in App
ठळक मुद्देरिया चक्रवर्ती इन दिनों जेल में हैरिया चक्रवर्ती के घर से एनसीबी की टीम को डेढ़ किलो चरस बरामद हुई थी

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) बॉलीवुड में फैले ड्रग्स केजाल की गहराई से जांच कर रहा है. इस बीच एनसीबी ने बताया कि मामले में बुरी फंसी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को 10 से 20 साल तक की सजा हो सकती है.

एनसीबी ने यह भी साफ किया कि अब तक किसी भी अभिनेत्री को इस मामले में क्लीन चिट नहीं दी गई है. जांच के दौरान मिलने वाली गांजे और चरस की मात्रा को लेकर अधिकारी ने बताया कि अभी तक इस मामले की जांच में कमर्शियल मात्रा में चरस और गांजा मिला है. उन्होंने कहा, ''अभी तक हमें 1.5 किलो चरस और बड़ी मात्रा में गांजा मिला है. यह एक सुनियोजित क्राइम है और इसका पूरा गुट है. इसमें रिया और शौविक को 10 से 20 साल तक की सजा तो बनती है.''

एजेंसी से जब यह पूछा गया कि रिया के वकील सतीश मानशिंदे का कहना है कि इस मामले का संबंध सुशांत सिंह राजपूत के मामले से है, इसके क्या मायने हैं? इसके जवाब में एजेंसी के अधिकारी ने बताया कि यह गलत व्याख्या है. उन्होंने साफ किया कि सुशांत की मौत से उनका कोई लेना-देना नहीं है.

सुशांत का मामला सीबीआई देख रही है और एनसीबी की जांच केवल ड्रग्स कार्टेल से जुड़ी हुई है. एक और सवाल के जवाब में एजेंसी के अधिकारी ने कहा कि इस ड्रग कार्टेल में केवल अकेले सुशांत सिंह राजपूत ही नहीं हैं. एजेंसी ने अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार किया है. यह केस सुशांत को मुख्य आरोपी बनाकर नहीं चलाया जा रहा है.

यह एक बड़ा सिंडिकेट (गुट) है. गिरफ्तार किए गए लोगों पर ड्रग्स जमा करने, इसका भुगतान करने और वित्तीय मदद करने के आरोप लगे हैं. कुछ प्रमुख अभिनेत्रियों को क्लीन चिट मिलने की रिपोर्ट्स पर अधिकारी ने कहा कि किसी भी स्टार को क्लीन चिट दिए जाने की खबरें महज अफवाह हैं. ये झूठ और सच्चाई से कोसों दूर हैं. हमारी जांच जारी है, जैसे-जैसे सबूत मिलते रहेंगे, हम आगे भी समन भेजते रहेंगे.

टॅग्स :रिया चक्रवर्ती
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिया चक्रवर्ती को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत जुड़ा मामला

क्राइम अलर्टRs 500-crore app-based fraud: 500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी केस में रिया चक्रवर्ती, भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया को नोटिस

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Birthday: सुशांत के बर्थडे पर इमोशनल हुईं बहन श्वेता और रिया चक्रवर्ती, सोशल मीडिया पोस्ट देख भावुक हुए फैन्स

टीवी तड़काRoadies 19: रिया चक्रवर्ती के टीम मेंबर वाशु जैन बने विजेता, जीत पर कहा- "शो में सीखा धैर्य और दृढ़ संकल्प"

टीवी तड़कापुराने दिनों और संघर्ष के बारे में रिया चक्रवर्ती ने की बात, कहा- मेरे बारे में बहुत सी बातें कही गई हैं

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?