लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख पर बनेगी बायोपिक, बेटे रितेश ने जताई इच्छा-कही ये अहम बात

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 27, 2020 09:42 IST

बॉलीवुड में इन दिनों बॉयोपिक बनाने का एक चलन सा है और अब इस क्रम में रितेश देशमुख का नाम भी जुड़ गया है. रितेश देशमुख अपने पिता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के जीवन पर बायोपिक बनाना चाहते हैं

Open in App
ठळक मुद्देरितेश देशमुख अपने पिता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के जीवन पर बायोपिक बनाना चाहते हैंसरपंच (ग्राम सभा के प्रमुख) के रूप में शुरुआत करने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री बने थे विलासराव देशमुख

रितेश देशमुख अपने पिता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के जीवन पर बायोपिक बनाना चाहते हैं. उनका कहना है कि वह ऐसे कहानी का इंतजार कर रहे हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ ही उनके पिता के सफर के साथ भी न्याय करे.

अपकमिंग 'बागी 3' के प्रमोशन के दौरान रितेश ने कहा, ''उनका सफर मनुष्यों की चमत्कारी यात्राओं में से एक है. उन्होंने सरपंच के रूप में राजनीतिक सफर शुरू किया और एक राज्य के मुख्यमंत्री बने. लोगों ने कई बार उनके जीवन के बारे में स्क्रि प्ट लिखी और मुझसे फिल्म बनाने के लिए कहा है लेकिन यह आसान नहीं है.

मान लो कि मैंने उनकी जिंदगी पर फिल्म बनाई और लोग कह सकते हैं कि मैंने उनकी बस अच्छाइयों को दिखाया, उनके जीवन के दूसरे पहलू को नहीं दिखाया. अगर कोई दूसरा फिल्म बनाता है तो फिर मैं कहूंगा कि वह ऐसे नहीं थे, वह कभी ऐसे बात नहीं करते थे और ये-ये चीजें उनकी लाइफ में कभी नहीं हुई हैं आदि.

इसलिए जब आप ऐसी विषयों पर फिल्म बनाते हैं तो राय में हमेशा अंतर होगा. कुछ भी हो, लेकिन एक दिन मैं अपने पिता के जीवन पर फिल्म जरूर बनाऊंगा.''

टॅग्स :रितेश देशमुख
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्कीMastiii 4 Box Office: 6 दिनों में 'मस्ती 4' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए 12.12 करोड़!

बॉलीवुड चुस्की100 करोड़ के पार पहुंची 'हाउसफुल 5', बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बारिश

बॉलीवुड चुस्कीHousefull 5: अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' रिलीज के कुछ ही घंटों बाद ऑनलाइन हुई लीक, पायरेसी वेबसाइट्स पर उपलब्ध

बॉलीवुड चुस्कीDhamaal 4: अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म इस दिन होगी रिलीज, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा और जावेद जाफरी...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?