लाइव न्यूज़ :

अपनी मां कृष्णा कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए ऋषि कपूर, जानिए क्या है कारण

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 1, 2018 19:19 IST

ऐसे तो पूरा कपूर परिवार एक साथ अंतिम यात्रा में शामिल हुआ सिवाए बेटे ऋषि कपूर के।

Open in App

 सिनेजगत के शोमैन यानि राज कपूर की पत्नी कृष्णा कपूर का 87 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया है। खबरों के मुताबिक सोमवार सुबह 4 बजे उन्होंने अंतिम सास ली है। ऐसे में बेटे ऋषि मां के अंतिम दर्शन के लिए नहीं  पहुंच पाए हैं। कृष्णा कपूर का नम आखों के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया है लेकिन कृष्णा के बेटे ऋषि कपूर उन्हें अंतिम विदाई देने मुंबई नहीं आ पाए। 

ऐसे तो पूरा कपूर परिवार एक साथ अंतिम यात्रा में शामिल हुआ सिवाए बेटे ऋषि कपूर के। दरअसल ऋषि हाल में अपने इलाज के लिए विदेश गए थे। इसी कारण से वह मां के अंतिम दर्शन भी नहीं कर पाए हैं।

विदेश जाने से पहले ऋषि ने कहा था कि चार दशक से अधिक वक्त तक मनोरंजन उद्योग में लगातार काम में जुटे रहने के कारण ‘थकान’ हो जाती है जिसकी जांच कराना जरूरी है। कपूर ने लिखा कि कुछ इलाज कराने के लिए अमेरिका जाने को वह काम से कुछ समय के लिए अवकाश ले रहे हैं।वह 45 साल से अधिक वक्त से फिल्मों में काम कर रहे हैं। लगातार काम में जुटे रहने से ‘थकान’ होना स्वाभाविक बात है।

फिल्म ‘मुल्क’ के कलाकार ने अपने प्रशंसकों से अनुरोध किया कि वे चिंता ना करें या अनावश्यक रूप से अटकलें ना लगायें। उन्होंने कहा है कि आप लोगों का प्रेम और शुभकामनायें साथ है और वह जल्द ही वापस लौटेंगे। 

टॅग्स :ऋषि कपूरराज कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजन्म शताब्दी वर्ष पर राजकपूर को संगीतमय श्रद्धांजलि दी

बॉलीवुड चुस्कीRaj Kapoor 100th Birth Anniversary: यादों के आंगन में राज साहब का राज?, तस्वीरों को बोलते हुए कभी देखा है?

भारतRaj Kapoor 100th Birth Anniversary: पीएम मोदी से कपूर खानदान ने की मुलाकात, आलिया भट्ट ने लिखा स्पेशल नोट

बॉलीवुड चुस्कीRaj Kapoor Film Festival: राज कपूर की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी में शामिल होंगे पीएम मोदी! आलिया-रणबीर, सैफ-करीना पहुंचे दिल्ली

बॉलीवुड चुस्कीRishi Kapoor Birth Anniversary Special: ऋषि कपूर ने 3 साल की उम्र में स्क्रीन पर किया था डेब्यू, इस फिल्म के लिए मिला था राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार