लाइव न्यूज़ :

MeToo: पायल घोष ने ऋचा चड्ढा का नाम अनुराग कश्यप से जोड़ा, कानूनी कार्रवाई शुरू की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 21, 2020 17:16 IST

ऋषि कपूर-परेश रावल अभिनीत फिल्म ‘पटेल की पंजाबी शादी’ से हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री ने यह भी दावा किया कि कश्यप ने महानायक अमिताभ बच्चन के साथ अपने संबंध के बारे में बताया था।

Open in App
ठळक मुद्देआरोप को "निराधार" करार दिया है। एबीएन तेलुगु को जारी एक वीडियो में, घोष ने दावा किया कि यह घटना 2014-2015 में हुई थी। अभिनेत्री ने दावा किया कि कश्यप के चड्ढा सहित अन्य महिला कलाकारों के साथ अंतरंग संबंध रहे हैं। बयान में वकील ने कहा है, ‘‘हमारे मुवक्किल ने उचित कानूनी कार्रवाई शुरू की है और वह अपने कानूनी अधिकारों का उपयोग करेंगी।’’

मुंबईः फिल्म अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने सोमवार को कहा कि अभिनेत्री पायल घोष द्वारा मीटू मामले में उनका नाम "अपमानजनक" तरीके से घसीटे जाने के बाद उन्होंने "उचित" कानूनी कार्रवाई शुरू की है।

घोष ने फिल्मकार अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है और कश्यप ने इस आरोप को "निराधार" करार दिया है। एबीएन तेलुगु को जारी एक वीडियो में, घोष ने दावा किया कि यह घटना 2014-2015 में हुई थी। ऋषि कपूर-परेश रावल अभिनीत फिल्म ‘पटेल की पंजाबी शादी’ से हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री ने यह भी दावा किया कि कश्यप ने महानायक अमिताभ बच्चन के साथ अपने संबंध के बारे में बताया था।

अभिनेत्री ने दावा किया कि कश्यप के चड्ढा सहित अन्य महिला कलाकारों के साथ अंतरंग संबंध रहे हैं। चड्ढा ने ट्विटर पर अपनी वकील सवीना बेदी सच्चर के बयान को साझा किया। बयान में वकील ने कहा है, ‘‘हमारे मुवक्किल ने उचित कानूनी कार्रवाई शुरू की है और वह अपने कानूनी अधिकारों का उपयोग करेंगी।’’

गौरतलब है कि घोष ने अपना ट्वीट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को टैग करते हुए कश्यप के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। घोष ने ट्वीट में कहा था, ‘‘अनुराग कश्यप ने मेरे साथ बुरी तरह जबर्दस्ती की। प्रधानमंत्री कार्यालय और नरेन्द्र मोदी जी कार्रवाई कीजिए तथा देश इस रचनात्मक व्यक्ति में छिपे शैतान को देखे। मुझे पता है कि यह मुझे नुकसान पहुंचा सकता है और मेरी सुरक्षा को खतरा है। कृपया मदद कीजिए।’’

घोष के इन आरोपों को फिल्मकार अनुराग कश्यप ने खारिज करते हुए इन्हें ‘‘निराधार’’ करार दिया। इस बीच, कश्यप की पूर्व पत्नी एवं फिल्म संपादक आरती बजाज, फिल्म जगत से अभिनेत्री तापसी पन्नू, हंसल मेहता, मोहम्मद जीशान अयूब, टिस्का चोपड़ा, सुरवीन चावला और निर्देशक अनुभव सिन्हा उनके फिल्मकार के समर्थन में सामने आए हैं। इन लोगों ने कश्यप को कार्यस्थल पर महिलाओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने का श्रेय भी दिया है। 

टॅग्स :पायल घोषऋचा चड्ढाअनुराग कश्यपसुशांत सिंह राजपूतकंगना रनौतरिया चक्रवर्ती
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

बॉलीवुड चुस्की'बॉलीवुड में फिल्मों का प्रमोशन पैसे की बर्बादी है': हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री से क्यों निराश हैं अनुराग कश्यप

बॉलीवुड चुस्कीअनुराग कश्यप की 'निशानची' में विनीत कुमार सिंह का 'जबरदस्त' जलवा, किया कमाल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?