लाइव न्यूज़ :

भगवान ऐसा बायकॉट सबको दे, पठान देख बोलीं ऋचा चड्ढा- कैसे बताएं दिल्ली की लड़कियों के लिए शाहरुख के क्या मायने हैं?

By अनिल शर्मा | Updated: February 4, 2023 15:20 IST

ऋचा भी दिल्ली की रहने वाली हैं। शाहरुख की वह प्रशंसक भी हैं। पठान की सफलता से वह काफी खुश हैं। फिल्म दुनियाभर में 600 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देऋचा ने अपनी इंस्टा स्टोरी में पठान फिल्म के एक सीन का स्क्रीन शॉट शेयर किया है।अभिनेत्री ने लिखा- 'पठान' देख ली। फिल्म को मेरा समर्थन और प्यार। पठान ने दूसरे सप्ताह के शुक्रवार को 13.50 करोड़ की कमाई की।

शाहरुख खान, दीपिका और जॉन अब्राहम की पठान देखने के बाद अभिनेत्री ऋचा चड्ढा की पहली प्रतिक्रिया आई है। ऋचा ने फिल्म देखने के बाद शाहरुख खान की तारीफ में लिखा कि 'दुनिया को कैसे बताएं कि दिल्ली की लड़कियों के लिए शाहरुख खान के क्या मायने हैं?' वहीं फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक सफलता को लेकर कहा कि भगवान करे कि ऐसा बायकॉट सभी को दें।

ऋचा ने अपनी इंस्टा स्टोरी में पठान फिल्म के एक सीन का स्क्रीन शॉट शेयर किया है। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने शाहरुख और फिल्म की अपने ही लहजे में तारीफ की। अभिनेत्री ने लिखा- 'पठान' देख ली। फिल्म को मेरा समर्थन और प्यार। ऋचा ने आगे लिखा कि ''दुनिया को कैसे बताएं कि दिल्ली की लड़कियों के लिए शाहरुख खान के क्या मायने हैं? हमारा हक है आप पर। भगवान ऐसा बॉयकॉट सबको दे।" 

गौरतलब है कि ऋचा भी दिल्ली की रहने वाली हैं। शाहरुख की वह प्रशंसक भी हैं। पठान की सफलता से वह काफी खुश हैं। फिल्म दुनियाभर में 600 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। वहीं भारत में तमिल, तेलुगु और हिंदी वर्जन को मिलाकर अबतक 378 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन इस लिया है। पठान ने दूसरे सप्ताह के शुक्रवार को 13.50 करोड़ की कमाई की।

बात करें ऋचा चड्ढा की तो वह फुकरे 3 में नजर आएंगी। फुकरे 3” में पुलकित सम्राट ‘हनी’, वरुण शर्मा ‘चूचा’ और मंजोत सिंह ‘लाली’ की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज 7 सितंबर को निर्धारित है।

 

टॅग्स :ऋचा चड्ढाशाहरुख़ खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीकौन है शाहरुख़ ख़ान? विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड किंग के बारे में ऐसा क्यों कहा?

बॉलीवुड चुस्कीShah Rukh Khan’s 60th Birthday: आज 2 नवंबर को 60 साल के हुए शाहरुख खान, फिल्म दीवाना से बॉलीवुड में कदम रखा था...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस