लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड में होने वाले भेदभाव पर अब ऋचा चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, कह डाली ये बड़ी बात

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 24, 2021 19:42 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा इन दिनों अपनी नई फिल्म मैडम चीफ मिनिस्टर को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बॉलीवुड में होने वाले भेदभाव पर अपनी बात रखी है।

Open in App
ठळक मुद्देऋचा चड्ढा से पहले भी कई बॉलीवुड सेलेब्स इस मुद्दे पर अपनी बात कह चुके हैं।एक्ट्रेस कंगा रनौत सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही लगातार इस मुद्दे को उठा रही हैं।ऋचा चड्ढा ने कहा कि कभी-कभी बाहरी होने की वजह से हमें आखिरी समय में फिल्म से निकाल दिया जाता है।

फिल्म 'मैडम चीफ मिनिस्टर' को लेकर सुर्खियों में छाईं ऋचा चड्ढा बॉलीवुड की मुखर अभिनेत्रियों में से एक हैं। हाल में उन्होंने बॉलीवुड में बाहरी कलाकारों के साथ होने वाले भेदभाव पर बड़ी बात बोली है। ऋचा ने कहा कि फिल्मों में बहुत बार सिफारिशों की वजह से आखिरी वक्त पर कलाकारों को रिप्लेस किया जाता है। 

एक इंटरव्यू में ऋचा से पूछा गया कि जब कोई कलाकार फिल्मी परिवार या पृष्ठभूमि से नहीं आता है, उसके लिए इंडस्ट्री में कितना आसान या कठिन होता है? जवाब में अभिनेत्री ने चौंकाने वाली बातें कहीं। उन्होंने कहा, ''कभी-कभी बाहरी होने की वजह से हमें आखिरी समय में किसी ऐसे व्यक्ति की वजह से रिप्लेस होना पड़ता है, जो या तो एक बड़ा सितारा है या फिर कोई ऐसा व्यक्ति है, जो सिफारिश की वजह से आया है। 

हालांकि, चीजें पहले से बेहतर हो रही हैं।'' प्रतिभा हो तो कोई रोड़ा नहीं कुछ कलाकारों का उदाहरण देते हुए अभिनेत्री ने कहा, ''राजकुमार राव या अली फजल जैसे अभिनेताओं को देखना आश्चर्यजनक है कि वह कहां हैं। मैं यह सिर्फ इसलिए नहीं कह रही हूं, क्योंकि अली मेरा पार्टनर है। जब अली फजल ने वेब सीरीज करना शुरू किया, तो लोगों ने उनसे कहा कि वह इसे न करें और अब देखो कि दुनिया उनके लिए कैसे खुली है। 

यह सच है कि अली फजल और डिंपल कपाडि़या जैसे अभिनेता हॉलीवुड की फिल्में कर रहे हैं। यह बहुत दिलकश है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस परिवार से हैं। आप जहां पहुंचना चाहते हैं, वहां पहुंचने में आपको समय लग सकता है, लेकिन अगर आप प्रतिभाशाली हैं, तो आप वहां जरूर पहुंचेंगे।''

टॅग्स :ऋचा चड्ढाबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!