लाइव न्यूज़ :

सेना के बयान पर अपने ट्वीट के लिए ऋचा चड्ढा ने माफी मांगी, विवादित ट्वीट किया डिलीट, कहा- मेरे नाना फौज का हिस्सा रहे और..

By अनिल शर्मा | Updated: November 24, 2022 14:13 IST

अभिनेत्री ने कहा कि एक पूरा परिवार प्रभावित होता है जब उनका बेटा शहीद हो जाता है या देश को बचाने के लिए घायल हो जाता है जो हम जैसे लोगों से बना है और मैं व्यक्तिगत रूप से जानती हूं कि यह कैसा लगता है। यह मेरे लिए इमोशनल इश्यू है।

Open in App
ठळक मुद्देऋचा चड्ढा ने कहा कि उनके परिवार के लोग भी सेना में हैं।मेरे मामा को 1960 के दशक में भारत-चीन युद्ध में पैर में गोली लगी थी।मेरे मामाजी पैराट्रूपर थे और यह मेरे खून में है।

मुंबईः अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने अपने विवादित ट्वीट के लिए माफी मांग ली है। अभिनेत्री अपने ट्विटर खाते पर एक माफीनामा शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि अगर मेरे शब्दों से किसी को ठेस पहुंची हो तो मैं माफी मांगती हूं। ऋचा चड्ढा ने कहा कि 'मैं यह भी कहना चाहती हूं कि अगर जाने-अनजाने में भी मेरे शब्दों ने फौज में मेरे उन भाइयों के मन में यह भाव पैदा कर दिया है, जिनमें मेरे अपने नानाजी एक शानदार हिस्सा रहे हैं, तो मुझे दुख होगा।'

गौरतलब है कि उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के गलवान को लेकर दिए बयान पर अभिनेत्री ने लिखा था, गलवान...हाय कह रहा है। द्विवेदी ने बयान दिया था कि  'भारतीय सेना पीओके को वापस लेने जैसे आदेशों के पालन के लिए तैयार है'।

ऋचा चड्ढा के ट्वीट पर लोगों ने ट्वीटर पर खूब नाराजगी जाहिर की। फिल्ममेकर अशोक पंडित ने अभिनेत्री को अर्बन नक्सल से संबोधित करते हुए उनके खिलाफ मुंबई पुलिस और देवेंद्र फड़नवीस से एफआईआर तक की मांग कर डाली। बढ़ते विवाद को देखते हुए ऋचा ने माफी मांग ली है।

ऋचा चड्ढा ने कहा कि उनके परिवार के लोग भी सेना में हैं। ऐसे में वह सेना का अपमान कैसे कर सकती हैं। अभिनेत्री ने लिखा,  लेफ्टिनेंट कर्नल के रूप में मेरे नाना को 1960 के दशक में भारत-चीन युद्ध में पैर में गोली लगी थी। मेरे मामाजी पैराट्रूपर थे। यह मेरे खून में है।

अभिनेत्री ने कहा कि एक पूरा परिवार प्रभावित होता है जब उनका बेटा शहीद हो जाता है या देश को बचाने के लिए घायल हो जाता है जो हम जैसे लोगों से बना है और मैं व्यक्तिगत रूप से जानती हूं कि यह कैसा लगता है। यह मेरे लिए इमोशनल इश्यू है।

टॅग्स :ऋचा चड्ढाArmy
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu and Kashmir: कुपवाड़ा में सेना की यूनिट के अंदर गोलीबारी में तीन जवान घायल; जांच जारी

भारतकौन हैं एमएम नरवणे? वह रिटायर्ड आर्मी चीफ, जिनके अप्रकाशित संस्मरण से मचा संसद में हंगामा

भारतJammu and Kashmir: सैन्य कमांडर ने आतंकवादियों से मुठभेड़ के बीच आतंकवाद रोधी ‘ग्रिड’ की समीक्षा की

भारतJammu-Kashmir Accident: डोडा में सैन्य वाहन के खाई में गिरने से हादसा, 4 जवानों की मौत; 9 जख्मी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस