लाइव न्यूज़ :

Richa Chadha-Ali Fazal welcome baby girl: गुड्डू भइया पापा बने, मां बनीं ऋचा चड्ढा नन्ही परी का स्वागत, लिखा-परिवार बहुत खुश हैं...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 18, 2024 16:46 IST

Richa Chadha-Ali Fazal welcome baby girl: अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और अभिनेता अली फजल ने कहा, “हमें 16.07.24 को एक स्वस्थ बच्ची के जन्म लेने की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है! हमारे परिवार बहुत खुश हैं और हम अपने शुभचिंतकों को उनके प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद देते हैं।”

Open in App
ठळक मुद्देRicha Chadha-Ali Fazal welcome baby girl: अभिनेता ऋचा और अली को बधाइयां मिल रही हैं।Richa Chadha-Ali Fazal welcome baby girl: विवाह समारोह 2022 तक के लिए टाल दिया गया था।Richa Chadha-Ali Fazal welcome baby girl: बेटी का जन्म मंगलवार को हुआ।

Richa Chadha-Ali Fazal welcome baby girl: अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और अभिनेता अली फजल ने बृहस्पतिवार को अपनी बेटी के जन्म की जानकारी दी। उन्होंने एक संयुक्त बयान में कहा कि बेटी का जन्म मंगलवार को हुआ। दंपत्ति ने कहा, “हमें 16.07.24 को एक स्वस्थ बच्ची के जन्म लेने की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है! हमारे परिवार बहुत खुश हैं और हम अपने शुभचिंतकों को उनके प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद देते हैं।” चड्ढा (37) और फजल ने 2020 में शादी की थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण विवाह समारोह 2022 तक के लिए टाल दिया गया था।

उन्होंने इस साल फरवरी में सोशल मीडिया पर गर्भावस्था की जानकारी दी थी। साल 2013 में फिल्म “फुकरे” में पहली बार साथ अभिनय करने वाले चड्ढा और अली ने 2016 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। मिर्जापुर में गुड्डू भइया रोल में फेमस हो गए। अभिनेता ऋचा और अली को बधाइयां मिल रही हैं। दंपति ने 16 जुलाई को एक बच्ची का स्वागत किया।

ऋचा चड्ढा और अली फज़ल ने कथित तौर पर 2015 से डेटिंग शुरू की थी। उन्होंने वर्ष 2017 में अपने रिश्ते की पुष्टि की। जब 3 इडियट्स अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर ऋचा चड्ढा के साथ एक सेल्फी ली। जिसमें कहा गया: "है तो है।" फज़ल ने हाल ही में मिर्ज़ापुर के तीसरे सीज़न में अभिनय किया, जबकि ऋचा चड्ढा ने संजय लीला भंसाली की हीरामंडी में अभिनय किया।

टॅग्स :ऋचा चड्ढाअली फजलहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!