लाइव न्यूज़ :

सुशांत मौत मामला : रिया चक्रवर्ती के वकील ने दी सफाई, कहा- उन्होंने नहीं किया ड्रग्स का सेवन, कभी भी टेस्ट के लिए हैं तैयार

By अमित कुमार | Updated: August 26, 2020 12:44 IST

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में कई राज खुल रहे हैं। रिया चक्रवर्ती से लेकर सुशांत के करीबी दोस्तों को लेकर कई नई बातें सामने आई है।

Open in App
ठळक मुद्दे इस मामले पर रिया के वकील सतीश मानेशिंदे ने सफाई दी है। रिया के वकील के इस बयान के बाद एक्ट्रेस को लेकर कई तरह की बातें की जा रही है।

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में लगातार कई खुलासे हो रहे हैं। रिया चक्रवर्ती के वॉट्सऐप चैट से यह खबर सामने आई थी कि रिया चक्रवर्ती ड्रग्स डीलरों के संपर्क में थीं। रिया चक्रवर्ती की वॉट्सऐप चैट्स से 'ड्रग की साजिश' होने का शक गहरा रहा है। टाइम्स नाउ की खबर के अनुसार सुशांत की मौत में नारकोटिक्स लिंक होने की बात कही जा रही है। 

वहीं अब इस मामले पर रिया के वकील सतीश मानेशिंदे ने सफाई दी है। सतीश ने कहा, “रिया ने अपने जीवन में कभी भी ड्रग्स का सेवन नहीं किया. वह किसी भी वक्त ब्लड टेस्ट के लिए तैयार हैं।” रिया के वकील के इस बयान के बाद एक्ट्रेस को लेकर कई तरह की बातें की जा रही है। वहीं, सुशांत की मौत के सिलसिले में पैसों के लेन-देन संबंधी जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ड्रग्स एंगल को लेकर नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो से संपर्क साधा है।

ड्रग्स डीलरों के संपर्क में थीं रिया ?

हाल ही में रिया चक्रवर्ती की व्हाट्सअप चैट सामने आई है। जिसमें बताया जा रहा है कि ये रीट्रीव चैट्स हैं जिन्‍हें रिया ने पहले डिलीट कर दिया था। रिया गौरव आर्या से बात कर रही हैं, जिसकी चैट सामने आई है। गौरव वही शख्‍स हैं जिनको आरोपी ड्रग डीलर बताया जा रहा है। इस चैट में लिखा है, 'अगर हम हार्ड ड्रग्‍स की बात करें तो मैंने ज्‍यादा ड्रग्‍स का इस्‍तेमाल नहीं किया है।' इस मेसेज को रिया ने 8 मार्च 2017 को गौरव को भेजा।

सुशांत के दोस्त पर भी गहराया शक

खुद को सुशांत सिंह राजपूत का करीबी दोस्त बताने वाले संदीप सिंह के बारे में नया खुलासा सामने आया है। सुशांत की मौत के बाद चार बार एंबुलेंस ड्राइवर से उनकी बात हुई थी। सुशांत की लाश ले जाने वाले ड्राइवर का बयान आया है और उसने ये कहा है कि उसे इस बात का अफसोस है कि उसने सुशांत की डेड बॉडी पिक की। मगर वो संदीप को नहीं जानता था। सुशांत की लाश उनके फ्लैट से ले जाने वाले ड्राइवर अक्षय बंदगर का बयान मामले में आ गया है जो सीबीआई की आगे की जांच में अहम कड़ी साबित हो सकता है। 

टॅग्स :रिया चक्रवर्तीसुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच