लाइव न्यूज़ :

रिया चक्रवर्ती को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत जुड़ा मामला

By अंजली चौहान | Updated: October 25, 2024 14:34 IST

Rhea Chakraborty: बॉलीवुड दिवा रिया चक्रवर्ती को आखिरकार सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली, जब शीर्ष अदालत ने उनके, भाई शोविक और उनके पिता के खिलाफ जारी लुक-आउट-सर्कुलर (एलओसी) को रद्द करते हुए सीबीआई की याचिका खारिज कर दी।

Open in App

Rhea Chakraborty: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को सुप्रीम कोर्ट से शुक्रवार को बड़ी राहत मिली है। मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से विवादों में रही रिया चक्रवर्ती को सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई की याचिका खारिज कर आखिरकार कुछ राहत दे ही दी है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI), महाराष्ट्र राज्य और आव्रजन ब्यूरो द्वारा दायर याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा उनके खिलाफ जारी लुक-आउट-सर्कुलर (LOC) को रद्द करने को चुनौती दी गई थी।

रिया के अलावा उनके भाई शोविक और उनके पिता लेफ्टिनेंट कर्नल इंद्रजीत चक्रवर्ती, जो एक सेना के दिग्गज हैं, को भी सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। 

जानकारी के अनुसार, फरवरी में बॉम्बे हाईकोर्ट ने रिया चक्रवर्ती, उनके भाई और पिता की याचिका पर सीबीआई के लुक आउट सर्कुलर को रद्द कर दिया था। सीबीआई ने हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई ने लुक आउट सर्कुलर जारी किया था।

बता दें कि अभिनेत्री, उनके भाई, उनके पिता और उनकी मां के खिलाफ अगस्त 2020 में लुक आउट सर्कुलर जारी किए गए थे। सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने उनकी मौत की जांच की मांग करते हुए बिहार के पटना में एक प्राथमिकी दर्ज की और बाद में मामला सीबीआई को सौंप दिया गया।

टॅग्स :रिया चक्रवर्तीसीबीआईसुप्रीम कोर्टसुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड अभिनेत्रीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !