लाइव न्यूज़ :

Republic Day 2025: बॉलीवुड सितारों ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई, अमिताभ, अक्षय समेत इन सेलेब्स का दिखा खास अंदाज

By अंजली चौहान | Updated: January 26, 2025 11:23 IST

Republic Day 2025: अक्षय कुमार, उन्नी मुकुंदन और अन्य जैसी मशहूर हस्तियों ने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उन्हें 'गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं' दीं।

Open in App

Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश की सभी बड़ी हस्तियां लोगों को शुभकामनाएं दे रही है। बॉलीवुड, साउथ सिनेमा से लेकर राजनेता सभी गणतंत्र दिवस के दिन सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों को हार्दिक शुभकामनाएं दे रहे हैं।

भारत 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाता है क्योंकि 1950 में इसी दिन इसका संविधान लागू हुआ था। 

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने सबसे पहले एक्स पर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। बिग बी की एक्स पोस्ट में हिंदी में लिखा था, "गणतंत्र दिवस की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"

अभिनेता अक्षय कुमार, जिनकी देशभक्ति पर आधारित फिल्म स्काई फोर्स हाल ही में रिलीज हुई है, ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाओं में कहा कि स्वतंत्रता न केवल हमारा अधिकार है, बल्कि हमारा कर्तव्य भी है।

उन्होंने एक्स पोस्ट में कहा, "स्वतंत्रता न केवल हमारा अधिकार है, बल्कि यह हमारी जिम्मेदारी भी है। हम कल के बलिदानों के कारण आज स्वतंत्र हैं। आइए अपने कार्यों से इस स्वतंत्रता का सम्मान करें और भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।"

अनुपम खेर ने अपनी तस्वीर साझा करते हुए गणतंत्र दिवस की बधाई पूरे देश को दी। वहीं, साउथ स्टार मोहनलाल ने देश के ऐतिहासिक पर्व पर सभी को बधाई दी। 

इसी के साथ अन्य सितारों ने भी गणतंत्र दिवस की ढेरों बधाई दी है। 

गौरतलब है कि पहली बार तीनों सेनाओं की झांकी में सशस्त्र बलों के बीच एकजुटता और एकीकरण की भावना को दर्शाया जाएगा, जिसका विषय 'सशक्त और सुरक्षित भारत' होगा। झांकी में तीनों सेनाओं के बीच नेटवर्किंग और संचार की सुविधा प्रदान करने वाले एक संयुक्त संचालन कक्ष को दर्शाया जाएगा। भारत अपने 76वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाने के लिए राष्ट्रीय राजधानी के कर्तव्य पथ पर देश की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता, एकता, समानता, विकास और सैन्य कौशल के अनूठे मिश्रण का भव्य प्रदर्शन करेगा।

टॅग्स :गणतंत्र दिवसबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!