लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड एक्ट्रेस क्रिसन परेरा को मिली राहत, ड्रग्स तस्करी मामले में जेल से रिहा

By अंजली चौहान | Updated: April 27, 2023 10:15 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस क्रिसन परेरा को ड्रग्स मामले में जेल से रिहा कर दिया गया है उनके भाई ने इस बात की पुष्टि की है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्ट्रेस क्रिसन परेरा को मिली जेल से रिहाई क्रिसन परेरा यूएई की जेल में बंद थी एक्ट्रेस के फंसाने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है

मुंबई: ड्रग्स तस्करी मामले में फंसी बॉलीवुड अभिनेत्री क्रिसन परेरा को जेल से रिहा कर दिया गया है। क्रिसन परेरा को हाल ही में ड्रग्स तस्करी मामले में गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद आज उन्हें बड़ी राहत देते हुए जेल से रिहाई मिल गई है।

गौरतलब है कि  परेरा यूएई की शारजाह की एक जेल में बंद थीं क्योंकि उनके पास से ड्रग्स की एक ट्रॉफी पाई गई थी। 

आरोपियों ने एक्ट्रेस की ट्रॉफी में छिपाया ड्रग्स  

हालांकि, पुलिस जांच के बाद एक्ट्रेस को रिहा कर दिया गया क्योंकि एक्ट्रेस जिस ट्रॉफी को लेकर शारजाह गई थीं उसमें किसी और ने ड्रग्स छिपाए थे। जानकारी के अनुसार, 27 वर्षीय एक्ट्रेस को फंसाने और नशीले पदार्थ की तस्करी करने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मुंबई की क्राइम ब्रांच ने दो लोग जिनकी पहचान 32 वर्षीय एंथनी पॉल और 42 वर्षीय राजेश दामोदर बोबाटे उर्फ ​​रवि के तौर पर हुई है। यह मुंबई के बोरीवली और सिंधुदुर्ग जिले के निवासी है।

पुलिस के मुताबिक, दोनों ने कथित तौर पर ड्रग्स को ट्रॉफी में छुपाया था जिसे क्रिसन परेरा शारजाह ले गई थी और इसके बाद उन्हें इस केस में आरोपी मान कर जेल भेज दिया गया था। 

क्रिसन परेरा के परिवार ने लगाया गंभीर आरोप 

बता दें कि 27 वर्षीय बॉलीवुड एक्ट्रेस ने हिंदी फिल्म जगत में बाटला हाउस, सड़क 2 जैसी बड़ी फिल्मों में काम किया है। उनके ड्रग्स केस में नाम आने के बाद एक्ट्रेस के परिवार ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस के परिवार का कहना है कि उन्हें फंसाया गया था। इसके बाद मामले की जांच शुरू हुई और पुलिस को पता चला कि पॉल ने अभिनेत्री की मां प्रेमिला परेरा के खिलाफ बदले की कार्रवाई के रूप में क्रिसन को फंसाने की योजना बनाई।

पॉल ने अपने सहयोगी रवि के साथ मिलकर एक अंतर्राष्ट्रीय वेब श्रृंखला के लिए कथित ऑडिशन के लिए क्रिसन को संयुक्त अरब अमीरात भेजने की साजिश रची।

एयरपोर्ट जाते समय उन्हें वह ट्रॉफी सौंपी गई, जिसमें उन्होंने ड्रग्स छिपा रखा था। अधिकारियों को यह भी पता चला कि पॉल ने चार अन्य लोगों को इसी तरह फंसाया था। 

टॅग्स :बॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचारमुंबईमुंबई पुलिसMumbai Police's Crime Branch
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल