लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में टल सकती है फिल्म थलाइवी की रिलीज डेट, जानिए क्यों हो रहा ऐसा

By वैशाली कुमारी | Updated: August 31, 2021 19:35 IST

कोरोना महामारी की वजह से महाराष्ट्र के अधिकांश थिएटर इस समय 50 प्रतिशत क्षमता के साथ ही खुल रहे हैं। ऐसे में फिल्म के मेकर्स कंगना रनौत की फ़िल्म 'थलाइवी' को महाराष्ट्र के थिएटर्स में कुछ हफ्तों बाद रिलीज करने पर विचार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का खुलासा हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्दे कंगना के फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैंफिल्म तमिलानाडु की पांच बार मुख्यमंत्री रहीं जयललिता की जीवन पर आधारित है

फिल्म थलाइवी की रिलीज टलने की चर्चा के बीच  कंगना रनौत के फैंस बेहद मायूस दिख रहे हैं। दर्शकों के साथ ही फिल्म के मेकर्स को भी उम्मीद थी कि फ़िल्म के रिलीज होने तक राज्य के सभी थिएटर पहले की तरह सुचारू रूप से चलने लगेंगे। हालांकि, अब ऐसा होता नहीं दिख रहा है। 

तीसरी लहर के बीच महाराष्ट्र सरकार नहीं लेना चाहती कोई रिस्क: 

महाराष्ट्र सरकार के द्वारा कोरोना की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए थिएटर को दोबारा पूरी स्ट्रेंथ के साथ खोलने के आदेश दिए जाएंगे। जाहिर है कि  इसमें थोड़ा वक्त लग सकता है। कंगना के फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।

 गणपति विसर्जन के बाद पूरी क्षमता के साथ खुल सकतें हैं सिनेमाघर: 

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि महाराष्ट्र सरकार गणपति विसर्जन के बाद थिएटर्स को दोबारा फुल स्ट्रेंथ के साथ खोल सकती है। हालांकि, यह पूरी तरह से कोरोना की स्थिति पर निर्भर करेगा। सरकार की ओर से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। साथ ही इस फिल्म के मेकर्स को भी इस फिल्म से अच्छी कमाई होने की उम्मीद है। इसलिए वे भी सिनेमाघरों के पूरी तरह से खुलने का इंतजार कर रहें हैं। 

तमिलानाडु की पूर्व मुख्यमंत्री के जीवन पर आधारित है फिल्म: 

आपको बता दें कि तमिल फिल्मों के मशहूर डायरेक्टर एएल विजय की यह फिल्म जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। ये फिल्म तमिलानाडु की पांच बार मुख्यमंत्री रहीं जयललिता की जीवन पर आधारित है। फिल्म में कंगना रनौत जयललिता के रोल में नजर आयेंगी।

टॅग्स :कंगना रनौतफिल्म टाइटलबॉलीवुड गॉसिपफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?