लाइव न्यूज़ :

रेखा के बंगले से खाली हाथ लौटी BMC टीम, दिग्गज एक्ट्रेस ने कोरोना टेस्ट कराने से किया मना

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 15, 2020 14:53 IST

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा (Rekha) ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) द्वारा अपना कोरोना टेस्ट कराने से मना कर दिया है। यही नहीं, उन्होंने अपना बंगला सैनिटाइज कराने से भी मना कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देबताया जा रहा है कि रेखा अपना और अपने पूरे स्टाफ का कोरोना टेस्ट खुद कराने वाली हैं।रेखा का कहना है कि वो किसी भी कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में नहीं आई हैं।

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा (Rekha) के बंगले में एक सुरक्षाकर्मी के कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित पाए जाने के बाद उसे सील कर दिया है। ऐसे में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) अभिनेत्री के बंगले को कंटेनमेंट जोन घोषित दिया है। मगर रेखा ने अपना कोरोना टेस्ट कराने से मना कर दिया है। दरअसल, नियमों के अनुसार एक्ट्रेस समेत बंगले में रहने वाले सभी लोगों का टेस्ट होना है, लेकिन रेखा कोरोना टेस्ट कराने को तैयार नहीं हैं।

तो क्या रेखा ने बीएमसी को कही ना?

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नियमों की मानें तो रेखा के बंगले को सैनिटाइज करना भी बाकी है, जिसके लिए उन्होंने मना कर दिया है। यही नहीं, जब बीएमसी अधिकारी एक्ट्रेस के बंगले पर पहुंचे तो उनकी मैनेजर फरजान ने उन्हें रेखा का नंबर देते हुए उनसे ही बात करने को कहा। ऐसे में जब बीएमसी के चीफ मेडिकल अफसर संजय फुडे ने रेखा से बात की तो उन्होंने कहा कि उन्हें कोरोना टेस्ट की जरूरत नहीं है क्योंकि वो किसी भी ऐसे इंसान के संपर्क में नहीं आई है, जोकि कोविड-19 पॉजिटिव हो।

खुद कोरोना टेस्ट कराएंगी रेखा

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

रिपोर्ट में एक अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि अभिनेत्री अपना और अपने कर्मचारियों को परीक्षण खुद ही करवाएगी और इसके बाद बीएमसी को रिपोर्ट भेजेंगी। मगर उन्होंने बीएमसी को अपने बंगले को सैनिटाइज करने से मना कर दिया है। बता दें, रेखा के बंगले में कोरोना पॉजिटिव पाए गए सुरक्षाकर्मी को बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में बीएमसी के कोविड-19 (COVID-19) देखभाल केंद्र में भर्ती कराया गया है। 

टॅग्स :रेखाकोरोना वायरसबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच