लाइव न्यूज़ :

हेमा मालिनी के 75वीं बर्थडे पार्टी में रेखा का जलवा, ड्रीम गर्ल के साथ 'क्या खूब लगती हो' गाने पर किया क्यूट डांस

By अंजली चौहान | Updated: October 17, 2023 11:10 IST

हेमा मालिनी के जन्मदिन समारोह में धर्मेंद्र और बेटियों सहित उनका परिवार और जया बच्चन, जीतेंद्र जैसे दोस्त भी मौजूद थे।

Open in App

मुंबई:बॉलीवुड अभिनेत्रीहेमा मालिनी की बर्थडे पार्टी में कई सितारों का जमावड़ा लगा जिसमें रेखा, सलमान, जया बच्चन, विद्या बालन समेत कई हस्तियां मौजूद रही। हेमा मालिनी जो अपना बर्थडे 16 अक्टूबर को मनाती हैं, इस मौके पर रेखा और हेमा मालिनी के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह जश्न की एक यादगार शाम रही जिसमें रेखा के डांस ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैन्स को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो में रेखा और हेमा मालिनी एक साथ स्टैज पर खड़ी है और 'क्या खूब लगती हो' गाने पर थिरकती हुई दिखी रही हैं। इस दौरान रेखा ने हेमा मालिनी को ये गाना समर्पित किया।

अपने जन्मदिन पर हेमा मालिनी ने खूबसूरत कढ़ाई वाली लैवेंडर साड़ी पहनी हुई थी। वहीं, रेखा ने एक कढ़ाई वाली हाथीदांत साड़ी और साथ में हैवी ज्वेलरी पहनी हुई थीं। संगीत बजने के दौरान मंच पर उनके बीच एक छोटी सी बातचीत भी हुई। यह प्यारा वीडियो फैन्स को खूब पसंद आ रहा है और एक्ट्रेस की जमकर प्रशंसा हो रही है।

एक अन्य वीडियो में, हेमा मंच पर अपने हिट गीत तूने ओ रंगीले कैसा जादू किया पर थिरकीं और एक गायक ने मंच पर लाइव गाना गाया। पार्टी उनके हिट गानों पर लाइव परफॉर्मेंस से जगमगा उठी।

हेमा के भव्य जन्मदिन समारोह में जया बच्चन, पद्मिनी कोल्हापुरे, जैकी श्रॉफ, जीतेंद्र, राकेश रोशन जैसे उनके फिल्मी सहयोगी भी शामिल हुए। सलमान खान, राजकुमार राव, विद्या बालन, शिल्पा शेट्टी, रानी मुखर्जी, माधुरी दीक्षित और कई अन्य सहित युवा ब्रिगेड भी उपस्थित थी। 

बता दें कि हेमा मालिनी ने बॉलीवुड में कई ब्लॉकबस्टर हिट फिल्में दी हैं। उन्होंने 1963 में तमिल फिल्म 'इधु साथियम' से अभिनय की शुरुआत की। हिंदी सिनेमा में उन्होंने 1968 में आई फिल्म 'सपनों का सौदागर' से डेब्यू किया था। 1977 में उन्होंने अशोक कुमार, धर्मेंद्र और प्रेम चोपड़ा के साथ फिल्म 'ड्रीम गर्ल' में काम किया और सचमुच एक ड्रीम गर्ल बन गईं।

फैंस आज भी उन्हें प्यार से 'ड्रीम गर्ल' बुलाते हैं। हेमा मालिनी को आखिरी बार राजकुमार राव और रकुल प्रीत सिंह अभिनीत 'शिमला मिर्ची' (2020) में देखा गया था। 

टॅग्स :हेमा मालिनीरेखावायरल वीडियोबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचारबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस