लाइव न्यूज़ :

ऐसे नहीं होता है जनाब, IPS अधिकारी ने 'सूर्यवंशी' के सेट पर बताई बड़ी 'गलती', अक्षय कुमार ने दिया जवाब

By अनिल शर्मा | Updated: September 27, 2021 10:00 IST

आईपीएस अधिकारी आर.के. विज द्वारा फिल्म 'सूर्यवंशी' के सेट की तस्वीर में 'गलती' बताने के बाद अभिनेता अक्षय कुमार ने इसका जवाब दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देअक्षय कुमार ने सफाई देते हुए लिखा- यह सिर्फ एक बीटीएस तस्वीर थी अक्षय कुमार ने कहा- हम कलाकार लोगों के लिए जैसे ही कैमरा ऑन हुआ, एकदम प्रोटोकॉल वापससूर्यवंशी फिल्म इस दीपावली रिलीज होने वाली है

फिल्मों में कई ऐसी गलतियां होती हैं जिन्हें आम दर्शक पकड़ नहीं पाता है। वह सिर्फ फिल्मी सीन को देख आनंदित होता है। लेकिन कई लोग उन गलतियों को चुटकी में पकड़ लेते हैं। और इसकी तरफ ध्यान दिलाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआा रोहित शेट्टी की बहुप्रतिक्षित फिल्म सूर्यवंशी के सेट पर। ये गलती क्या थी इसकी तरफ ध्यान दिलाया आईपीएस अधिकारी आर.के. विज ने।

दरअसल अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर सूर्यवंशी के सेट की एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर में अक्षय, रणवीर और अजय को फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के साथ चिट-चैट करते देखा जा सकता है। रोहित शेट्टी के अलावा सभी सितारे पुलिस की वर्दी में हैं। इस तस्वीर में खामी निकालते हुए आईपीएस अधिकारी ने कहा कि ऐसे थोड़ी होता है जनाब।

आईपीएस अधिकारी आर.के. विज अक्षय कुमार की पोस्ट को साझा करते हुए ट्वीट किया- "इंस्पेक्टर साहब तन कर बैठे हैं और एसपी साहब खड़े, ऐसा नहीं होता है जनाब।" एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने टिप्पणी की, "इन लोगों को प्रोटोकॉल के बारे में कोई जानकारी नहीं है।" डीजीपी के ट्वीट पर अक्षय कुमार ने भी जवाब दिया।

अक्षय कुमार ने सफाई देते हुए लिखा- यह सिर्फ एक बीटीएस तस्वीर थी और फिल्म से जुड़े सभी लोग पुलिस बलों के लिए सबसे ज्यादा सम्मान करते हैं।  'जनाब ये तो बिहाइंड द सीन फोटो है। हम कलाकार लोगों के लिए जैसे ही कैमरा ऑन हुआ, एकदम प्रोटोकॉल वापस। हमारे लिए महान पुलिस बल के प्रति हमेशा सम्मान है। आशा है कि जब आप इसे देखेंगे तो आपको फिल्म पसंद आएगी।'

अक्षय के स्पष्टीकरण के बाद, डीजीपी ने कहा कि उनकी टिप्पणी एक 'हल्के अंदाज' में थी।" आपकी प्रतिक्रिया और सम्मान के लिए धन्यवाद जो आपने पुलिस बलों के लिए दिखाया। मेरी टिप्पणी भी हल्के-फुल्के अंदाज में थी। 'सूर्यवंशी' की बात करें तो फिल्म में कैटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका में हैं। यह मूल रूप से 24 मार्च, 2020 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोनावायरस महामारी के कारण इसमें देरी हुई। फिल्म दीपावली में रिलीज होगी। 

टॅग्स :अक्षय कुमाररोहित शेट्टीअजय देवगनरणवीर सिंहबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!