लाइव न्यूज़ :

Dil Bechara Preview: इन 5 कारणों से आपको जरूर देखनी चाहिए सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 24, 2020 15:27 IST

सुशांत सिंह राजपूत की इस फिल्म को देखने का इंतजार फैंस का आज खत्म हो जाएगा। दिल बेचारा को आज यानी 24 जुलाई शाम 7.30 बजे से Disney+ Hotstar पर देख पाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 1 महीने से ज्यादा का वक्त हो गया हैएक्टर की आखिरी फिल्म दिल बेचारा आज रिलीज होने जा रही है

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन  को 1 महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है। एक्टर की आखिरी फिल्म दिल बेचारा आज रिलीज होने जा रही है। सुशांत सिंह राजपूत के फैंस, फैमिली और फिल्म की कास्ट सभी के लिए ये एक इमोशनल पल है। आज शाम 7.30 बजे से इस फिल्म को हॉटस्टार प्लेटफॉर्म्स पर पेश किया जाएगा।

सुशांत सिंह राजपूत की इस फिल्म को देखने का इंतजार फैंस का आज खत्म हो जाएगा। दिल बेचारा को आज यानी 24 जुलाई शाम 7.30 बजे से Disney+ Hotstar पर देख पाएंगे। हॉटस्टार ने फैंस की भावनाओं के मद्देनजर इस फिल्म को फ्री कर दिया है। जिसका मतलब ये हुआ कि यदि दर्शक हॉटस्टार के प्रीमियम मेंबर्स नहीं हैं तब भी वो इसे देख सकेंगे। आइए बताते हैं कि दिल बेचारा को देखने के लिए आप क्यों बेताब होने वाले हैं-

-सुशांत सिंह राजपूत की ये आखिरी फिल्म है, इसके बाद आप सुशांत को पर्दे पर एक्टिंग करते नहीं दे पाएंगे। इसलिए ये फिल्म बेहद अहम और फैंस को फिल्म देखना चाहिए।

-आज तक मुकेश छाबरा का नाम कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर दर्शक जानते थे। लेकिन "दिल बेचारा" से वह निर्देशन में डेब्यू करने जा रहे हैं। मुकेश छाबरा का सुशांत से खास कनेक्शन था। उनकी ही सर्च थी "काई पो छे" में सुशांत को लीड रोल में लेना। इसके बाद मुकेश ने पहली फिल्म में सुशांत को लेना ही तय किया था।

-संजना संघी को "रॉकस्टार" जैसी फिल्म में देख चुके हैं। लेकिन लीड रोल में पहली बार पर्दे पर वह एंट्री मार रही हैं। ऐसे में संजना से उम्मीद भी है और फिल्म में किरदार के जरिए संजना का जादू देखने को मिल सकता है।

-"दिल बेचारा" खूबसूरत लव स्टोरी है लेकिन कैंसर पेशेंट्स की। जिसमें दोनों को प्यार तो हो जाता है लेकिन वह ज्यादा दिन जिंदा नहीं रहने वाले, जिंदगी की इस कशमश को फिल्म में इमोशनली तरीके से पिरोया गया होगा।हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म The Fault in Our Stars का हिंदी रिमेक दिल बेचारा है। जिसे मुकेश छाबरा ने किस तरह इंडियन सिनेमा स्टाइल में परोसा है, फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।

-दिल बेचारा में सैफ अली खान भी नजर आने वाले हैं। लेकिन ट्रेलर से लेकर पोस्टर तक सैफ नदारद रहे। ऐसे में फैंस उत्साहित हैं कि आखिर उनका फिल्म में क्या रोल होगा।

 

टॅग्स :दिल बेचारासुशांत सिंह राजपूतसैफ अली खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीPHOTOS: बीच पर करीना कपूर का हॉट अंदाज, 44 की उम्र में बेबो का ग्लैमरस लुक वायरल, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्कीकरिश्मा कपूर के EX-हसबैंड का निधन, बहन के घर पहुंचीं करीना कपूर, सैफ भी मौजूद

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया