लाइव न्यूज़ :

आज पर्दे पर रिलीज हो रही है इश्क की खुशबू से सजी मल्टी स्टारर 'कलंक', ये कारण फैंस को थिएटर में जानें पर करेंगे मजबूर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 17, 2019 07:00 IST

पिछले कुछ समय से यह देखने को मिला है कि पीरियड ड्रामा फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल का बिजनेस कर रही हैं। ऐसे में कलंक भी इसी लिस्ट में शामिल है।

Open in App

मल्टीस्टारर फिल्म कलंक आज (17 अप्रैल) को थिएटर में रिलीज हो रही है। अभिषेक वर्मन निर्देशित इस फिल्म की कहानी हिंदू-मुस्लिम विवाद पर आधारित है। फिल्म के ट्रेलर और गानों को फैंस अब तक जबरदस्त पसंद कर चुके हैं। फिल्म को फैंस से अलग अलग रूप में जमकर सराहना मिल रही है। वहीं, कुछ ऐसे में भी लोग इस लिस्ट में शामिल हैं जो फिल्म को लेकर तमाम तरह के निगेटिव ओपिनियन भी आए। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि फिल्म में ऐसा क्या खास है कि आप इसको थिएटर में देखने को मजबूर हो जाएंगे।

स्टार कास्ट

इस फिल्म में  वरुण धवन, आलिया भट्ट की सुपर हिट जोड़ी के अलावा संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, माधुरी दीक्षित और कृति सेनन जैसी लंबी चौड़ी स्टार कास्ट है। इतनी बड़ी स्टार कास्ट एक ही फिल्म में हो तो साफ है कि फिल्म में कुछ तो खास होगा ही। इतने सारे स्टार्स की एक्टिंग का डोज फैंस को एक साथ देखने को मिलेगा।

 पीरियड ड्रामा फिल्म

 पिछले कुछ समय से यह देखने को मिला है कि पीरियड ड्रामा फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल का बिजनेस कर रही हैं। ऐसे में कलंक भी इसी लिस्ट में शामिल है। करण जौहर ड्रामा और रोमांटिक फिल्में बनाने के मामले में चैंपियन रहे हैं। धर्मा प्रोडक्शन की तकरीबन सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट होती रही हैं। यह पहली बार हो रहा है कि करण जौहर कोई पीरियड ड्रामा फिल्म बना रहे हैं। इसमें उनका काम कैसा होगा यह देखना दिलचस्प होगा।

 संजय दत्त और माधुरी दीक्षित

सबसे खास है फिल्म में माधुरी संजय का साथ काम करना।  ये दोनों पिछले 20 साल से पर्दे पर साथ नजर नहीं आए हैं। दोनों लंबे वक्त बाद पर्दे पर साथ नजर आएंगे, और दोनों की कैमिस्ट्री कैसी है ये फैन्स पिछली फिल्मों में देख ही चुके हैं। ऐसे में एक अरसे बाद दोनों को पर्दे पर साथ देखना फैंस को थिएटर में जाने पर मजबूर करेगा।

म्यूजिक

फिल्म कलंक के गाने और म्यूजिक फिल्म के रिलीज से पहले ही हिट हो चुकी है। फिल्म के सारे गाने सोशल मीडिया पर सुपरहिट हो गए हैं। फिल्म के गाने देखते ही देखते लोगों की प्लेलिस्ट में जगह बना चुके हैं।

यश जौहर का सपना

 करण जौहर जिस फिल्म पर इस वक्त इतनी मेहनत कर रहे हैं वो दरअसल उनके पिता यश जौहर का सपना थी। यश जौहर इस फिल्म को बनाना चाहते थे लेकिन उनका निधन हो गया।ऐसे में देखना होगा कि करण ने पिता के सपने को कितनी खूबसूरती से पेश किया है।

टॅग्स :कलंकआलिया भट्टवरुण धवनसोनाक्षी सिन्हाआदित्य रॉय कपूरसंजय दत्तमाधुरी दीक्षित
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 का क्रेज हाई, रिलीज से पहले 3.49 लाख टिकट बिके, ₹23 करोड़ पार एडवांस बुकिंग

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?