लाइव न्यूज़ :

VIDEO: coronavirus की वजह से टली फिल्म की शूटिंग तो घर में ही डांस करने लगे शाहिद कपूर, बोले फैंस- भला ऐसी भी क्या मजबूरी

By अमित कुमार | Updated: March 17, 2020 14:23 IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों शाहिद कपूर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शाहिद कपूर अपनी फिल्म 'मीटर गुल बत्ती चालू' का गाना 'वेन यू गेटिंग गोल्ड वाई गो फॉर तांबा' पर जमकर डांस कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे शूटिंग रुकने के कारण शाहिद इन दिनों घर में ही समय बिता रहे हैं। शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘जर्सी’ के लिए क्रिकेट सीख रहे हैं।

कोरोना वायरस की वजह से बॉलीवुड को हर दिन कई करोड़ों का नुकसान हो रहा है। कई फिल्मों की शूटिंग को फिलहाल टाल दिया गया है तो वहीं कुछ फिल्मों की रिलीज डेट भी आगे बढ़ा दी गई है। बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी की शूटिंग को भी इस वायरस की वजह से रोक दिया गया है। शूटिंग रुकने के कारण शाहिद इन दिनों घर में ही समय बिता रहे हैं।  

सोशल मीडिया पर इन दिनों शाहिद कपूर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शाहिद कपूर अपनी फिल्म 'मीटर गुल बत्ती चालू' का गाना 'वेन यू गेटिंग गोल्ड वाई गो फॉर तांबा' पर जमकर डांस कर रहे हैं। शाहिद कपूर के इस डांस को देखकर फैंस भी खूब एन्जॉय कर रहे हैं। शाहिद कपूर के इस वीडियो को वायरल भयानी नाम के इसंटाग्राम अकाउंट से अपलोड किया गया है। 

बता दें कि शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘जर्सी’ के लिए क्रिकेट सीख रहे हैं।‘जर्सी’ एक तेलुगु ब्लॉकबस्टर फिल्म की रीमेक है जिसमें शाहिद क्रिकेटर की भूमिका में नजर आएंगे। शाहिद ने कहा कि ‘कबीर सिंह’ के बाद उन्होंने ‘जर्सी’ फिल्म में काम करने का निर्णय इसलिए लिया क्योंकि उन्हें इसकी पटकथा बहुत पसंद आई।

 उन्होंने एक बयान में कहा, “‘कबीर सिंह’ के बाद कौन सी फिल्म करनी है यह निर्णय करने में मुझे कुछ समय लगा। लेकिन जैसे ही मैंने ‘जर्सी’ की पटकथा सुनी, मैंने निश्चय कर लिया कि अगली फिल्म यही करूंगा। यह एक बहुत अच्छी, प्रेरक, व्यक्तिगत यात्रा है जिससे मैंने गहराई से जुड़ाव महसूस किया।”

टॅग्स :कोरोना वायरसशाहिद कपूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!