लाइव न्यूज़ :

स्टारडम सिर चढ़ गया था, रोज दूध से नहाता था और गुलाब के बिस्तर पर सोता था; रवि किशन ने कहा- इसलिए गैंग्स ऑफ वासेपुर हाथ से निकल गई

By अनिल शर्मा | Updated: April 2, 2023 13:01 IST

रवि किशन ने कहा कि 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में मुझे नहीं लिया क्योंकि मेकर्स बोले 'कौन रोज 25 लीटर दूध लाएगा और कौन नहलाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देरवि किशन ने कहा कि उन्हें गैंग्स ऑफ वासेपुर का हिस्सा नहीं बन पाने का आज भी मलाल है।रवि किशन ने कहा, मैं अपने चढ़ते स्टारडम की वजह से मैं इस फिल्म को नहीं कर पाया।

नई दिल्लीः फिल्म अभिनेता रवि किशन ने अपने एक हालिया इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि उन्हें अनुराग कश्यप की बहुचर्चित फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर के लिए एप्रोच किया गया था, लेकिन अपनी कुछ गलतियों की वजह से इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाए। रवि किशन ने कहा कि उन्हें गैंग्स ऑफ वासेपुर का हिस्सा नहीं बन पाने का आज भी मलाल है।

रजत शर्मा के शो आप की अदालत में रवि किशन से फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाने को लेकर सवाल किया गया  कि 'आपके स्टारडम की वजह से ये फिल्म नहीं कर सके थे क्या आप?', इस पर रवि किशन ने कहा, 'कह सकते हैं मैं अपने चढ़ते स्टारडम की वजह से मैं इस फिल्म को नहीं कर पाया, मुझे इस बात का अफसोस होता है।

बकौल रवि किशन- उस वक्त मेरे साथ के लोगों ने मुझसे अपने स्टारडम को हाई रखने को कहा था। मुझे गॉडफॉदर 500 बार दिखाई गई। हॉलीवुड सुपरस्टार रॉबर्ट डी नीरो और अल पैचीनों की फिल्में दिखाई गई और उनकी तरह लाइफस्टाइल जीने के लिए कहा गया।

रवि किशन ने आगे कहा कि तब मैं रोज दूध से नाहता था और गुलाब के बिस्तर पर सोता था। मेरा ऐसा मानना था कि ऐसा करने से मैं चर्चा में आ जाऊंगा और मेरी डिमांड बढ़ने लगेगी। लेकिन इसका उल्टा असर पड़ने लगा।

रवि किशन ने कहा कि 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में मुझे नहीं लिया क्योंकि मेकर्स बोले 'कौन रोज 25 लीटर दूध लाएगा और कौन नहलाएगा। उन्होंने कहा कि हालांकि कई झूठी अफवाहों का भी इसमें योगदान रहा है कि मैं राजा की तरह रहता हूं और सेट पर राजा की तरह व्यवहार करता हूं। 

टॅग्स :रवि किशनअनुराग कश्यप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

भारतBMC Elections 2026: मुंबई बीजेपी ने चुनाव प्रचार के लिए अपर्णा यादव और रवि किशन समेत यूपी के नेताओं से समर्थन मांगा

बॉलीवुड चुस्की‘खोसला का घोसला 2’ में रवि किशन की एंट्री, अनुपम खेर ने जताई खुशी

क्रिकेटIndia T20 World Cup Squad: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सफलता के बाद 3 साल बाद ईशान किशन की टीम इंडिया में वापसी

बॉलीवुड चुस्की'बॉलीवुड में फिल्मों का प्रमोशन पैसे की बर्बादी है': हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री से क्यों निराश हैं अनुराग कश्यप

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?