लाइव न्यूज़ :

रवीना टंडन ने बॉलीवुड को कोसा, कहा- यहां भारतीय संस्कृति गायब होती जा रही, साउथ की फिल्मों की कामयाबी का बताया ये राज

By अनिल शर्मा | Updated: April 19, 2022 16:28 IST

रवीना टंडन ने दक्षिण और हिंदी फिल्म उद्योगों के बीच अंतर के बारे में बात करते हुए कहा है कि बॉलीवुड जनता के साथ संपर्क खो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देरवीना टंडन ने दक्षिण की फिल्मों को लेकर उत्तर भारत में बढ़ते क्रेज को रेखांकित किया हैरवीना ने कहा कि बॉलीवुड से भारतीय संस्कृति गायब होती जा रही है जिसका नुकसान हो रहा हैइससे पहले सलमान खान और संजय दत्त ने कहा था कि यहां हीरोइज्म की कहानियां नहीं बन रही हैं

मुंबईः दक्षिण भारतीय फिल्में उत्तर भारतीय दर्शकों पर खास प्रभाव छोड़ रही हैं। हिंदी बेल्ट में दक्षिण के फिल्मों को लेकर बढ़ते क्रेज और कमाई को लेकर इस वक्त बॉलीवुड में चर्चा छिड़ी हुई है। सलमान खान, संजय दत्त के बाद अब रवीना टंडन ने बॉलीवुड में लिखी जा रही पटकथाओं पर सवाल खड़े किए हैं।

गौरतलब है कि रवीना यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 में नजर आ रही हैं।  रवीना टंडन ने दक्षिण और हिंदी फिल्म उद्योगों के बीच अंतर के बारे में बात करते हुए कहा है कि बॉलीवुड जनता के साथ संपर्क खो रहा है। कई अन्य लोगों की तरह, रवीना का भी मानना ​​है कि दक्षिण भारतीय फिल्में भारतीय संस्कृति में निहित हैं, जबकि हिंदी फिल्म उद्योग पश्चिम की नकल करने की कोशिश में व्यस्त है।

बॉलीवुड बबल के साथ एक साक्षात्कार में रवीना ने कहा कि उन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्मों के बारे में यही देखा है। केजीएफ फिल्म का उदाहरण देते हुए रवीना ने कहा कि कोई भी फिल्म काम नहीं करेगी अगर उनमें भावनात्मक कोर न हो।

90 के दौर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि  "90 के दशक में,  मधुर संगीत और कहानियों के आने तक तक पश्चिम की बहुत नकल थी। वे सभी हेलिकॉप्टर और पश्चिमीकरण के साथ हॉलीवुड बनना चाहते थे... कहीं न कहीं हमारी फिल्मों में भारतीय संस्कृति का नुकसान हुआ। रवीना टंडन ने कहा है कि बॉलीवुड की फिल्मों से भारतीय संस्कृति गायब होती जा रही है जबकि साउथ इंडस्ट्री ने अपनी संस्कृति और रीति-रिवाजों को पकड़कर रखा है।

रवीना ने आगे कहा, "हम जो मुंबई में  स्क्रिप्ट बना रहे हैं, उसमें कमी है, और मुझे लगता था कि हम जनता की पहचान से दूर जा रहे हैं। भले ही केजीएफ 1 और 2 को एक एक्शन फिल्म के रूप में चित्रित किया जा सकता है, जब तक आप लोगों के दिलों को पकड़ने वाली भावनाएं नहीं रखते, मुझे नहीं लगता कि कोई भी फिल्म सफल हो सकती है। जब आपकी भावनाएं सतही स्तर की होती हैं, तो यह काम नहीं करती है।"

टॅग्स :रवीना टंडनबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम