लाइव न्यूज़ :

फिल्मों में रेप सीन करते समय रवीना टंडन रखती थी ये शर्त, कहा गया घमंडी

By अंजली चौहान | Updated: February 7, 2023 12:14 IST

रवीना टंडन ने इंटरव्यू के दौरान एक चौंकाने वाला खुलासा किया, जिसके बारे में शायद ही पहले कोई जानता था। एक्ट्रेस कहती है कि जब फिल्मों में वह कुछ सीन में निर्माताओं से अपनी कुछ शर्तें रखती थी तो उन्हें घमंडी कहा जाता था।

Open in App
ठळक मुद्देरवीना टंडन ने इंटरव्यू के दौरान एक चौंकाने वाला खुलासा किया। एक्ट्रेस कहती है कि जब फिल्मों में वह कुछ सीन में निर्माताओं से अपनी कुछ शर्तें रखती थी तो उन्हें घमंडी कहा जाता था। रवीना का कहना है कई सीन को करने में वह असहज हो जाती थी।

मुंबई: बॉलीवुड में 90 के दशक में रवीना टंडन ने अपने अभिनय से कई हिट फिल्में दी है। उनकी एक्टिंग का जादू ऐसा है कि लोग आज भी उनके फैन हैं। फिल्मों के अलावा रवीना हमेशा अपने बेबाकी के जवाब देने के अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने न्यूज एजेंसी एएनआई की एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने अपने करियर और लाइफ को लेकर बहुत सी बातें बताई है। 

रवीना टंडन ने इंटरव्यू के दौरान एक चौंकाने वाला खुलासा किया, जिसके बारे में शायद ही पहले कोई जानता था। एक्ट्रेस कहती है कि जब फिल्मों में वह कुछ सीन में निर्माताओं से अपनी कुछ शर्तें रखती थी तो उन्हें घमंडी कहा जाता था। उन्हें कई बार ये सुनने को मिला कि वह बहुत अहंकारी है। इसका नतीजा ये हुआ कि उन्हें कई फिल्मों से हाथ धोना पड़ा था। हालांकि, कई फिल्मों में काम न मिलने के बाद भी उन्होंने अपने लिए तय नियमों से कोई समझौता नहीं किया। 

फिल्मों में कभी नहीं किया किस सीन

रवीना ने अपने करियर में फिल्मों का जिक्र करते हुए कहा कि वह अक्सर कई चीजों को लेकर बहुत असहज हो जाती थी। वह फिल्म निर्माता से अपनी असहजता को साफ बता देती थी, जैसे कई डांस के स्टेप्स। कई डांस के स्टेप्स मुझे बहुत अजीब लगते थे, जिन्हें मैं करना नहीं चाहती थी तो मैं साफ कहती, "सुनों मैं ये स्टेप नहीं करूंगी"। मैं स्वीमिंग कॉस्ट्यूम नहीं पहनना चाहती थी, और मैंने कभी किसिंग सीन नहीं किए हैं। मेरे पास मेरा अपना फंडा था, मैं अकेली ऐसी एक्ट्रेस हूं जिसने फिल्म में रेप सीन किए हैं लेकिन मेरे एक भी कपड़े नहीं फटे। 

मुझे कहा गया घमंडी-रवीना

यह मेरा फैसला था कि मैं रेप सीन करूंगी लेकिन मुझे ये बहुत असहज लगा कि मेरे कपड़े फांडे जाए, इसलिए मैंने इससे साफ इनकार किया। मैंने कहा, "मेरे कपड़े नहीं फटेगे रेप सीन करना है तो कर लो, इसके लिए मुझे घमंडी कहा गया। 

एक्ट्रेस का कहना है कि कई फिल्में पहले उनके पास आई लेकिन उन्हें कुछ सीन को लेकर दिक्कत थी, जिसके बाद वह फिल्मे अन्य एक्ट्रेस के पास चली गई। रवीना का कहना है कि 'डर' फिल्म का ऑफर पहले उन्हें मिला था लेकिन उसमें फिल्माएं गए कुछ सीन से मैं असहज थी। हालांकि, फिल्म में कुछ भी अश्लील नहीं था लेकिन मैंने कभी स्विमिंग कॉस्ट्यूम नहीं पहनी थी तो मैंने कहा कि मैं ये कॉस्ट्यूम नहीं पहनूंगी। 

वहीं, सिनेमाघरों में आई फिल्म प्रेम कैदी जिसमें करिश्मा कपूर नजर आई। असल में वह फिल्म पहले रवीना को मिली थी लेकिन उसमें एक सीन था जिसमें फिल्म का हीरो अपनी पेंट की जिप नीचे खींचता है, मेरे लिए ये सीन करना मुश्किल था मैं असहज थी इसलिए मैंने इस फिल्म को करने से मना कर दिया। 

बता दें कि रवीना टंडन 90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस ने जिन्होंने मोहरा, दिलजले, अंदाज अपना-अपना, फूल के पत्थर, दूल्हे राजा जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है। इन फिल्मों से एक्ट्रेस को खूब नाम और शोहरत मिली। आखिरी बार वह हिट फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 में नजर आई हैं। 

टॅग्स :रवीना टंडनबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचारफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?