लाइव न्यूज़ :

जब रवीना टंडन को लोगों ने कहा- तुमने ऐसा क्यों किया अब तुमसे शादी कौन करेगा

By अमित कुमार | Updated: January 4, 2021 19:31 IST

रवीना टंडन जल्द ही कन्नड़ फिल्म ‘के. जी. एफ: चैप्टर 2’ में ‘रमेका सेन’ नाम के किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म को लेकर एक्ट्रेस काफी उत्साहित दिखाई पड़ रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड में कई हिट फिल्म देने वाली रवीना टंडन ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कई बातों का जिक्र किया। साल 1994 में रवीना ने फिल्म ‘ज़माने से क्या डरना’ में अभिनय किया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘बॉबी राज’ थे।रवीना टंडन की जोड़ी अजय देवगन, अक्षय कुमार और गोविंदा के साथ हिट रही थी।

90 के दशक में फैंस के दिलों पर राज करने वालीं मशहूर एक्ट्रेस रवीना टंडन आज भी बड़े पर्दे पर सक्रिय हैं। रवीना टंडन जल्द ही यश और संजय दत्त के साथ केजीएफ चैप्टर-2 में नजर आएंगी। रवीना को साल 1992 में फिल्म ‘पत्थर के फूल’ के लिए ‘लक्स न्यू फेस ऑफ़ द ईयर’ का अवार्ड मिला था। रवीना ने फिल्मो की दुनिया में सफलता पाने के बाद कुछ टीवी रियलिटी शोज में भी जज और होस्ट की भूमिका निभाई है। 

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रवीना टंडन ने कई बातों का खुलासा किया। रवीना टंडन ने दो बेटियों को गोद लेने के फैसले को लेकर अपनी बात रखी है। रवीना ने बताया कि एक समय ऐसा था कि जब लोग उन्हें खूब डराया करते थे। महज 21 साल की उम्र में बेटियों को गोद लेने की वजह से रवीना टंडन काफी सुर्खियों में थी। साल 1995 में रवीना के इस फैसले पर कई लोगों ने एतराज भी जताया था।

रवीना ने इंटरव्यू में कहा है कि एक दौर में लोग उनसे कहा करते थे कि इसके चलते कोई उनसे शादी नहीं करेगा। बेटियों को गोद लेने से उनकी शादी की संभावनाओं पर असर पड़ेगा। कोई मुझसे शादी नहीं करना चाहेगा क्योंकि कोई भी इस तरह का बोझ नहीं लेना चाहेगा। लेकिन लोगों की बातों को नजरअंदाज करते हुए रवीना अपने फैसले पर अटल रही और उन्हें आज इस बात पर गर्व महसूस होता है। 

रवीना टंडन ने पिंक विला से बातचीत करते हुए कहा कि मैं 1995 में सिर्फ 21 साल की थी। उस दौर में जब मैंने दो लड़कियों को गोद लेने का फैसला लिया तो लोगों ने मुझे डराया भी लेकिन यह अनुभव काफी शानदार था। बता दें कि साल 1994 में रवीना का नाम ‘अक्षय कुमार’ के साथ जुड़ा था। दोनों ने एक दूसरे को लगभग 3 सालो तक डेट किया था। लेकिन इसके बाद दोनों अलग हो गए थे।   

टॅग्स :रवीना टंडनबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!