लाइव न्यूज़ :

राम गोपाल वर्मा से झगड़कर 'शूल' का हिस्सा बनी थीं रवीना टंडन, इस वजह से फिल्म में नहीं लेना चाहते थे रामू

By अनिल शर्मा | Updated: December 29, 2021 12:53 IST

शूल में मनोज बाजपेयी और रवीना टंडन थीं। फिल्म में रवीना ने एक निम्न मध्यम वर्ग की बिहारी गृहिणी की भूमिका निभाई थी।

Open in App
ठळक मुद्देनेटफ्लिक्स के एक्टर्स राउंडटेबल 2021 के दौरान रवीना ने खुलासा किया कि राम गोपाल वर्मा शूल में नहीं लेना चाहते थेरवीना ने कहा कि फिल्म के निर्देशक ईश्वर निवास बिल्कुल आश्वस्त थे। लेकिन रामू बिल्कुल भी आश्वस्त नहीं थे

मुंबईः रवीना टंडन ने खुलासा किया है कि शूल फिल्म का हिस्सा बनने के लिए निर्माता राम गोपाल वर्मा से झगड़ा करना पड़ा था। रवीना की मानें तो राम गोपाल को इस बात पर बिल्कुल भी यकीन नहीं था कि वह शूल की मंजरी बन सकती हैं।

नेटफ्लिक्स के एक्टर्स राउंडटेबल 2021 के दौरान कहा, शूल के लिए, मुझे लड़ाई करनी पड़ी थी। फिल्म के निर्देशक ई निवास (ईश्वर निवास) बिल्कुल आश्वस्त थे। लेकिन राम गोपाल बिल्कुल भी आश्वस्त नहीं थे। अभिनेत्री ने कहा, शूल में मनोज बाजपेयी और मैं थी। मैंने फिल्म में नारंगी सिंदूर लगाए एक निम्न मध्यम वर्ग की बिहारी गृहिणी की भूमिका की थी। रामू निर्माता थे। और वह बिल्कुल आश्वस्त नहीं थे। उन्होंने कहा, 'नहीं यार रवीना। मैं अपनी आँखें बंद करता हूं तो तुमको केवल 'अँखियों से गोली मारे' करते हुए देखता हूँ। वह मुझे मंजरी के रूप में नहीं देख सकते थे

रवीना ने आगे बताया कि रामू को आश्वस्त करने के लिए मैंने उनसे एक शॉट देने का अनुरोध किया। ईश्वर निवास को भी यकीन हो गया कि यह मेरी मंजरी यही है। उन्होंने कहा- कट टू, हम शूटिंग कर रहे हैं। हमने फिल्म की शूटिंग से पहले सारी पब्लिसिटी शूट कर ली। लेकिन रामू का एक्सप्रेशन ऐसा था जैसे वह मुझे फिल्म में लेना ही नहीं चाहता है। 

रवीना ने कहा कि रामू के ना चाहते हुए भी  शूटिंग के लिए गई  और अपना काम जारी रखा। इसके 5-7 मिनट बाद अचानक मैंने रामू को कहते हुए सुना, 'हे भगवान! रवीना, वह तुम थी? दरअसल जब रवीना मंजरी के मेकअप में थीं तो रामू भी उन्हें पहचान नहीं पाए थे। इसके बाद रवीना फिल्म का हिस्सा बनीं और फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया। 

टॅग्स :रवीना टंडनराम गोपाल वर्माहिन्दी सिनेमा समाचारमनोज बाजपेयी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम