लाइव न्यूज़ :

रवीना टंडन की गाड़ी ने 3 लोगों को मारी टक्कर! गुस्साई भीड़ ने एक्ट्रेस पर किया हमला, हैरान करने वाला वीडियो आया सामने

By अंजली चौहान | Updated: June 2, 2024 10:35 IST

Raveena Tandon Video: रवीना टंडन का हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है।

Open in App

Raveena Tandon Video:  बॉलीवुड अभिनेत्रीरवीना टंडन का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वे लोगों से घिरी हुई दिख रही हैं । दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहे लोगों ने अभिनेत्री पर हमला किया। यही नहीं ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं कि रवीना टंडन ने तीन लोगों के साथ गाली गलौज और मारपीट की। मिली जानकारी के अनुसार यह वीडियो मुंबई के बांद्रा के आस-पास का है। अभिनेत्री के साथ यह घटना शनिवार को पेश आई।

शुरुआती जानकारी के अनुसार रवीना का ड्राइवर गलत तरीके से गाड़ी चला रहा था। यहां तक कि उनकी गाड़ी तीन लोगों से टकराई। जिसके बाद अभिनेत्री और पीड़ितों के बीच विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि कार्टर रोड पर जब रवीना की गाड़ी इन लोगों से टकराई तो रवीना उस समय शराब के नशे में थीं । इसके बाद वे लोगों को गाली देने लगीं और मारपीट भी की।

वीडियो में देखा जा सकता है कि रवीना स्थानीय लोगों और पीड़ितों से घिरी हैं और पुलिस को बुलाया जा रहा है। वीडियो में एक शख्स कहते सुनाई पड़ रहा है,  '' अब आपको जेल जाना होगा। मेरी नाक से खून बह रहा है।" इस बीच रवीना लोगों से वीडियो न बनाने की अपील कर रही हैं। वे लोगों से कह रही हैं ,''मुझे धक्का मत दो, मुझे मत मारो''।

बांद्रा के रहने वाले, मोहम्मद ने पूरी घटना के बारे में बताया कि उनकी मां, बहन और भतीजी रिजवी कॉलेज के पास से गुजर रहे थे, तभी रवीना के ड्राइवर ने उनकी मां पर गाड़ी चढ़ा दी। उन्होंने कहा, "जब हमने विरोध किया, तो ड्राइवर ने मेरी भतीजी और यहां तक ​​कि मेरी मां के साथ भी मारपीट की। बाद में, रवीना भी नशे की हालत में बाहर निकली और मेरी मां को इतना मारा कि उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं।"

उन्होंने दावा किया कि उन्होंने पीड़ितों के साथ चार घंटे खार पुलिस स्टेशन में इंतजार किया लेकिन उनकी शिकायत नहीं ली गई। उन्होंने कहा, "उन्होंने हमसे इसे पुलिस स्टेशन के बाहर निपटाने के लिए कहा। लेकिन हम उनसे समझौता क्यों करें? मेरी मां पर हमला किया गया है और मैं न्याय की मांग करता हूं।" रवीना ने अभी तक इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

टॅग्स :रवीना टंडनमुंबईवायरल वीडियोसड़क दुर्घटनाबॉलीवुड अभिनेत्रीमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?