लाइव न्यूज़ :

पठान के 'बेशरम रंग' विवाद पर बोलीं रत्ना पाठक, लोगों की थाली में खाने को नहीं है लेकिन..., ट्रोल्स को लगाई लताड़

By अनिल शर्मा | Updated: December 19, 2022 13:36 IST

पठान विवाद पर रत्ना ने कहा, 'अगर ये चीजें आपके दिमाग में सबसे ऊपर हैं तो मैं कहूंगी कि हम बहुत मूर्खतापूर्ण समय में जी रहे हैं। यह ऐसा मुद्दा नहीं है जिसके बारे में मैं बहुत ज्यादा बात करना चाहूंगी या इसे ज्यादा महत्व दूंगी।'

Open in App
ठळक मुद्देरत्ना पाठक ने कहा कि लोगों के पास अपनी थाली में खाना नहीं है, लेकिन किसी के पहनावे पर चर्चा कर रहे हैं।अभिनेत्री ने कहा, इस समय जितने समझदार लोग दिखाई दे रहे हैं, उससे कहीं अधिक समझदार लोग हैं।

मुंबईः शाहरुख खान की फिल्म पठान के एक गाने को लेकर हो रहे विवाद के बीच मशहूर अभिनेत्री रत्ना पाठक ने कहा है कि वह उस दिन का इंतजार कर रहीं हैं जब नफरत आखिरकार लोगों को थका देगी।  पठान के गाने बेशरम रंग को लेकर हो रहे विवाद पर रत्ना ने कहा है कि हम निहायत ही मूर्खतापूर्ण समय में रह रहे हैं।

इंडियन एक्सप्रेस को दिए साक्षात्कार में रत्ना ने फिल्म उद्योग को लेकर मौजूदा हालात के बारे में बात करते हुए उन्होंने इस बात की उम्मीद जताई की एक दिन समय बदलेगा। 

हाल ही में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर पठान के गीत "बेशरम रंग" को लेकर विवाद हो गया और भाजपा के मंत्रियों और दक्षिणपंथी संगठनों ने दावा किया कि भगवा हिंदुओं के लिए एक पवित्र रंग है जिसका गाने में अपमान किया गया है।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रत्ना शाह पाठक ने कहा कि लोगों के पास अपनी थाली में खाना नहीं है, लेकिन लोग इस बात पर गुस्सा कर रहे हैं कि किसी ने क्या पहना है। अभिनेत्री से पूछा गया कि ऐसे समय में जब कोई क्या कहता है या उनके द्वारा पहने जाने वाले परिधान का रंग एक राष्ट्रीय विषय बन जाता है, बतौर एक कलाकार आपको कैसा लगता है?

रत्ना ने कहा, 'अगर ये चीजें आपके दिमाग में सबसे ऊपर हैं तो मैं कहूंगी कि हम बहुत मूर्खतापूर्ण समय में जी रहे हैं। यह ऐसा मुद्दा नहीं है जिसके बारे में मैं बहुत ज्यादा बात करना चाहूंगी या इसे ज्यादा महत्व दूंगी।' अभिनेत्री ने इसमें आगे कहा कि लेकिन मैं उम्मीद कर रही हूं कि भारत में इस समय जितने समझदार लोग दिखाई दे रहे हैं, उससे कहीं अधिक समझदार लोग हैं। वे निकल आएंगे, क्योंकि जो हो रहा है, यह भय की भावना, बहिष्कार की भावना टिकाऊ नहीं है।

रत्ना पाठक ने कहा कि मुझे लगता है कि इंसान एक हद से ज्यादा नफरत को बर्दाश्त नहीं कर सकता। एक विद्रोह होता है, लेकिन तब आप घृणा से थक जाते हैं। मैं उस दिन के आने का इंतजार कर रहा हूं।”

टॅग्स :रत्ना पाठकशाहरुख़ खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीकौन है शाहरुख़ ख़ान? विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड किंग के बारे में ऐसा क्यों कहा?

बॉलीवुड चुस्कीShah Rukh Khan’s 60th Birthday: आज 2 नवंबर को 60 साल के हुए शाहरुख खान, फिल्म दीवाना से बॉलीवुड में कदम रखा था...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?