लाइव न्यूज़ :

सालों बाद भट्ट परिवार पर फूटा रणवीर शौरी का गुस्सा, कहा- वह मुझे शराबी बोलते थे

By अमित कुमार | Updated: August 30, 2020 13:51 IST

फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले रणवीर शौरी की पर्सनल लाइफ भी काफी विवादों से घिरी रही है। रणवीर ने हाल ही में अपने और महेश भट्ट परिवार संग रिश्ते पर खुलकर बात की है।

Open in App
ठळक मुद्देभट्ट परिवार के साथ अपने रिश्ते को लेकर रणवीर ने सालों बाद चुप्पी तोड़ी है। रणवीर शौरी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान भट्ट परिवार को लेकर कई बातों का जिक्र किया है। रणवीर शौरी ने कहा, 'भट्ट परिवार ने हर प्लेटफॉर्म में मेरे बारे में झूठ कहा कि मैं शराबी हूं।

बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी का उन एक्टरों में लिया जाता है, जिन्होंने अपने टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में जगह बनाई है। रणवीर शौरी ने अपने करियर के दौरान हर तरह की फिल्मों में काम किया है। फिल्मों के अलावा रणवीर शौरी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहे हैं। रणवीर शौरी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान भट्ट परिवार को लेकर कई बातों का जिक्र किया है। 

हिन्दुस्तान टाइम्स से बात करते हुए भट्ट परिवार के साथ अपने रिश्ते को लेकर रणवीर ने सालों बाद चुप्पी तोड़ी है। रणवीर ने बताया कि किस तरह भट्ट परिवार उन्हें बदनाम करते थे। एक समय वह इतने परेशान हो गए थे कि उन्हें भारत छोड़कर बाहर तक जाना पड़ा था। भट्ट परिवार पर आरोप लगाते हुए रणवीर उन पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं। 

रणवीर शौरी को शराबी बता किया गया था बदनाम

रणवीर शौरी ने कहा, 'भट्ट परिवार ने हर प्लेटफॉर्म में मेरे बारे में झूठ कहा कि मैं शराबी हूं। आप बहुत असहाय और शक्तिहीन महसूस करते हैं क्योंकि ये लोग इतने शक्तिशाली हैं कि प्रेस सिर्फ उनकी बात सुनेगा और आपको कहानी के बारे में जानने की कोई कोशिश भी नहीं करेगा। मैं परेशान हो गया था क्योंकि मैं कुछ नहीं कर सकता था। सब इतना खराब हो गया था कि मुझे कुछ समय के लिए देश छोड़ना पड़ा'। 

पत्नी कोंकणा सेन शर्मा से अलग हो चुके हैं रणवीर

वहीं रणवीर शौरी और कोंकणा सेन बीते तीन साल से एक दूसरे से अलग रह रहे थे। कुछ महीने पहले ही दोनों ने आखिरकार तलाक ले लिया। रणवीर और कोंकणा के केस की आखिरी सुनवाई अदालत में हुई और अब रणवीर शौरी और कोंकणा सेन शर्मा कानूनी रूप से पति-पत्नी नहीं रहे हैं। रणवीर और कोंकणा ने वर्ष 2010 में शादी की थी। अपनी शादी के कुछ ही समय बाद से वह कुछ वैचारिक मतभेदों के कारण अलग-अलग रहने लगे थे। दोनों ने अपने अलग होने होने पर कभी कुछ भी नहीं कहा था।

टॅग्स :बॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम