लाइव न्यूज़ :

83 Box Office Collection: फिल्म '83' ने पहले दिन कमाए इतने करोड़, मिल रही है इस फिल्म से कड़ी टक्कर

By रुस्तम राणा | Updated: December 25, 2021 14:23 IST

बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार,  रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 83 ने पहले दिन 15 करोड़ का बिजनेस किया है, जो पोस्ट लॉक डाउन  सूर्यवंशी के बाद दूसरी हिन्दी फिल्म है जिसने फर्स्ट डे बढ़िया कलेक्शन किया है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉक्स ऑफिस पर मिला अच्छा रेस्पांस, पहले दिन कमाए 15 करोड़बॉक्स ऑफिस पर 26.11 करोड़ रहा था सूर्यवंशी का फर्स्ट डे कलेक्शन

मुंबई: बॉक्‍स ऑफिस पर फिल्‍म '83' ने बढ़िया प्रदर्शन किया है। ओपनिंग डे पर दर्शकों के द्वारा इसे बढ़‍िया रेस्‍पॉन्‍स मिला है। लॉक डाउन के बाद खुले सिनेमाघरों में यह फिल्म अपने पहले दिन दर्शकों को खींचने में कामयाब रही है। हालांकि साउथ इंडियन फिल्म 'पुष्पा' से फिल्म को टक्कर मिल रही है। 

बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार,  रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 83 ने पहले दिन 15 करोड़ का बिजनेस किया है, जो पोस्ट लॉक डाउन  सूर्यवंशी के बाद दूसरी हिन्दी फिल्म है जिसने फर्स्ट डे बढ़िया कलेक्शन किया है। अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' ने अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 26.11 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

फिल्म में रणवीर सिंह ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव का किरदार निभाया है। वहीं दीपिका पादुकोण फिल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी देव की भूमिका में है। फिल्म में रणवीर के काम को देखकर कई सेलेब्स ने कपिल देव का किरदार बखूबी निभाने के लिए उनकी तारीफ की है। सभी का कहना है कि रणवीर का ये अपने करियर का अब तक का बेस्ट काम और एक्टिंग है।

इस फिल्म को देश के हजारों सिनेमाघरों में पाँच भारतीय भाषाओं में रिलीज किया गया है। हिन्दी भाषा में फिल्म को 1727 सिनेमाघरों के 3374 स्क्रीन में रिलीज किया गया है। इन सिनेमाघरों में प्रतिदिन फिल्म के 11011 शो चलेंगे। इसी प्रकार तेलगु 137, तमिल में 184, मलयालम 13. और कन्नड़ 33 स्क्रीन्स में रिलीज किया है। 

बता दें कि फिल्म ‘83’ को रिलायंस एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर दीपिका पादुकोण के प्रोडक्शन हाउस केए प्रोडक्शन्स और विष्णु इंदुरी की कंपनी विब्री फिल्म्स ने बनाया है। इस फिल्म को डायरेक्शन मशहूर फिल्म निर्देशक कबीर खान ने किया है। 

टॅग्स :रणवीर सिंहदीपिका पादुकोणकपिल देव
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्रिकेटVIDEO: युवराज सिंह ने पिता योगराज की टिप्पणियों पर कपिल और धोनी से सार्वजनिक रूप से मांगी माफ़ी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच