लाइव न्यूज़ :

रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म '83' के निर्माताओं के विरुद्ध धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज, जानिए पूरा मामला

By अनिल शर्मा | Updated: December 10, 2021 07:45 IST

शिकायत में विबरी मीडिया और उसके निदेशकों तथा अन्य का नाम है। शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने “83” का निर्माण किया और शिकायतकर्ताओं को फिल्म के अधिकार देने में धोखाधड़ी की।

Open in App
ठळक मुद्देशिकायत में विबरी मीडिया और उसके निदेशकों तथा अन्य का नाम हैफिल्म के निर्माताओं पर आरोप लगाया गया है कि इसके अधिकार देने में धोखाधड़ी की गईफिल्म में रणवीर सिंह ने कपिल देव की भूमिका निभायी है

मुंबईः संयुक्त अरब अमीरात स्थित एक वित्तीय कंपनी ने बॉलीवुड की आगामी फिल्म “83” के निर्माताओं के विरुद्ध यहां धोखाधड़ी की एक शिकायत दर्ज कराई है। फ्यूचर रिसोर्स एफजेडई ने फिल्म के निर्माताओं के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 406, 420 तथा 120बी के तहत मामले में कार्रवाई के लिए अंधेरी की मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अदालत का रुख किया है।

शिकायत में विबरी मीडिया और उसके निदेशकों तथा अन्य का नाम है। शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने “83” का निर्माण किया और शिकायतकर्ताओं को फिल्म के अधिकार देने में धोखाधड़ी की।

फिल्म में रणवीर सिंह ने कपिल देव की भूमिका निभायी है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। 36 वर्षीय अभिनेता ने अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया और फिल्म के ट्रेलर की सराहना करने के लिए सभी को धन्यवाद देते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया था।  उन्होंने लिखा, ‘‘देश भर के और विदेशों में फिल्म प्रशंसकों को धन्यवाद, हमारी फिल्म बिरादरी, प्रेस ... जीवन के सभी क्षेत्रों और पीढ़ियों के लोगों ने फिल्म के ट्रेलर की सराहना की है और हम कृतज्ञ और खुश हैं।’’

रणवीर सिंह ने फिल्म 83 को लेकर कहा था कि यह सिर्फ  एक फिल्म नहीं' है, बल्कि वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की ऐतिहासिक जीत को सम्मान जताने का उनका तरीका है। सिंह की पत्नी एवं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने फिल्म '83' में कपिल की पत्नी रोमी की भूमिका निभायी है। साथ ही इसमें अभिनेता पंकज त्रिपाठी, ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया आदि ने भी भूमिका निभायी है।

टॅग्स :रणवीर सिंहहिन्दी सिनेमा समाचारकपिल देवदीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्रिकेटVIDEO: युवराज सिंह ने पिता योगराज की टिप्पणियों पर कपिल और धोनी से सार्वजनिक रूप से मांगी माफ़ी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई