लाइव न्यूज़ :

रणवीर सिंह ने 119 करोड़ में खरीदा लक्जरी Quadruplex, शाहरुख खान के बनेंगे पड़ोसी, जानिए इस अपार्टमेंट की खासियत

By अनिल शर्मा | Updated: July 11, 2022 11:35 IST

रिपोर्ट के मुताबिक एरिया में प्रति वर्ग फुट का रेट 1 लाख रुपए है। रणवीर ने इस अपार्टमेंट के लिए राजस्व विभाग को 7.13 करोड़ की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया है। 

Open in App
ठळक मुद्दे रणवीर सिंह ने यह अपार्टमेंट 'ओह फाइव ओह मीडिया वर्क्स एलएलपी' के माध्यम से खरीदा हैअपार्टमेंट में कुल 11,266 वर्ग फुट का कालीन एरिया और 1,300 वर्ग फुट का विशेष छत है

मुंबई: मुंबई का बांद्रा अपनी आलीशान ऊंची इमारतों के लिए बेहद मशहूर है जहां सुपरस्टार शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां रहती हैं। अब इसमें एक और नाम जुड़ने जा रहा है रणवीर सिंह का। हालिया रिपोर्टों के अनुसार, रणवीर सिंह ने अपने पिता जुगजीत सुंदरसिंह भवनानी की फर्म 'ओह फाइव ओह मीडिया वर्क्स एलएलपी' के साथ मुंबई के पॉश इलाके में शाहरुख के आवास मन्नत के पास 119 करोड़ रुपये का लक्जरी क्वाड्रुप्लेक्स खरीदा है। इस अपार्टमेंट के जरिए उन्हें बैंडस्टेंड से अरेबियन सी का सुंदर नजारा देखने को मिलेगा।

अपार्टमेंट कथित तौर पर टावर की 16वीं 17वीं, 18वीं और 19वीं मंजिलों पर फैला हुआ है। अपार्टमेंट में कुल 11,266 वर्ग फुट का कालीन एरिया और 1,300 वर्ग फुट का विशेष छत है। घर के साथ ही 19 पार्किंग एरिया अलॉट हुए हैं। साल 2021 में रणवीर और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण ने अलीबाग में 22 करोड़ रुपये में एक बंगला खरीदा था।

रिपोर्ट के मुताबिक एरिया में प्रति वर्ग फुट का रेट 1 लाख रुपए है। रणवीर ने इस घर के लिए राजस्व विभाग को 7.13 करोड़ की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया है। 

 रणवीर रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी 'सर्कस' में दिखाई देंगे, जो 'सिम्बा' के बाद एक उनकी जोड़ी की दूसरी फिल्म है। फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस, पूजा हेगड़े और वरुण शर्मा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 1960 के दशक पर आधारित यह फिल्म रणवीर के करियर की पहली डबल-रोल भी है।

रिलायंस एंटरटेनमेंट और टी-सीरीज द्वारा निर्मित, यह फिल्म क्रिसमस 2022 के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज लिए पूरी तरह तैयार है। रणवीर के पास आलिया भट्ट, जया बच्चन, शबाना आज़मी और धर्मेंद्र के साथ करण जौहर की 'रॉकी ​​और रानी की प्रेम कहानी' भी है।

टॅग्स :शाहरुख़ खानदीपिका पादुकोणरणवीर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल