लाइव न्यूज़ :

खुलासा! इटली के इस शहर में एक दूजे के होंगे दीपिका पादुकोण -रणवीर सिंह

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 27, 2018 16:33 IST

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी पक्की हो चुकी है ये तो हर कोई जनता ही है। यह कपल बीते एक लंबे समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्ख़ियों में है

Open in App

मुंबई, 27 जुलाई:  रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी पक्की हो चुकी है ये तो हर कोई जनता ही है। यह कपल बीते एक लंबे समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्ख़ियों में है लेकिन अब कई मीडिया रिपोर्ट्स से इसका दावा किया जा रहा है कि दोनों की शादी तय हो चुकी है। 

इस बारे में पहले ही कई ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी इटली में होगी। अब सामने आया है कि इस कपल ने अपनी ड्रीम वेडिंग के लिए लेक कोमो, लोम्बार्डी को चुना है।दीपिका और रणवीर ने इस जगह को यहां की प्राकृतिक सुंदरता के कारण चुना है। लेक कोमो इटली का तीसरा सबसे बड़ा लेक है, जो 146 स्क्वेयर किलोमीटर में फैला हुआ है। यह लेक करीब 1,300 फीट गहरा है, जो इसे यूरोप के सबसे गहरे लेक में से एक बनाता है।

कहा जा रहा है कि रणवीर और दीपिका की शादी 10 नवंबर को ईटली के इस शहर में शादी करेंगे। दोनों की शादी दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजो से होगी। मिली जानकारी के अनुसार दोनों के परिवार उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान कर रहे थे, लेकिन बात नहीं बनी। 

साल के शुरुआत में खबर आयी थी कि दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह के माता-पिता के साथ लंदन गईं जहां तीनों ने शादी की शॉपिंग साथ में की। इतना ही नहीं कुछ पहले ही दीपिका पादुकोण अपनी मां के साथ एक गहने की दुकान में देखी गईं थीं। फिर एक बार दोनों की शादी की चर्चा तेज हो गई है।  मिली जानकारी के अनुसार यह भी पता चला है कि रणवीर और दीपिका श्रीलंका गए थे, तभी दोनों का रोका भी हो गया था। उस वक़्त दोनों के परिवार वाले भी मौजूद थे। इससे पहले अनुष्का विराट की शादी भी इटली ही हुई थी।

रणवीर सिंह इन दिनों हैदराबाद में अपनी फिल्म 'सिम्बा' की शूटिंग कर रहे हैं और दीपिका पादुकोण के पास फ़िलहाल एक ही फिल्म है जिसकी शूटिंग इरफ़ान खान के इलाज के कारण आगे बढ़ा दी गयी है।  

विशेष रिपोर्ट और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :दीपिका पादुकोणरणवीर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीबलोच चरमपंथी नहीं और न ही धर्म के नाम पर हिंसा करते हैं?, मीर यार बलूच ने आदित्य धर के 'धुरंधर' पर कहा- ऐतिहासिक और सामाजिक वास्तविकताओं से पूरी तरह अलग

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

बॉलीवुड चुस्कीनागपुर पहुंचे 'धुरंधर' रणवीर सिंह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात, 90 मिनट रहे संघ मुख्यालय?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार