लाइव न्यूज़ :

Ranveer Singh: क्रूगर और अब्दुल्ला अल-सदहान से आगे निकले रणवीर, युस्र पुरस्कार से सम्मानित, जॉनी डेप का आभार, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 1, 2023 18:35 IST

Ranveer Singh: पुरस्कार की दौड़ में हॉलीवुड अभिनेत्री डायने क्रूगर और सऊदी अभिनेता-लेखक अब्दुल्ला अल-सदहान भी शामिल थे।

Open in App
ठळक मुद्देपर्दे पर मेरे आदर्शों में से एक यहां मौजूद हैं। पुरस्कार ग्रहण करना बेहद सम्मान की बात है।फिल्म महोत्सव नौ दिसंबर को समाप्त होगा। 

Ranveer Singh: अभिनेता रणवीर सिंह को सिनेमा में उनके योगदान के लिए रेड सी अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जिसके बाद उन्होंने अपने संबोधन में हॉलीवुड अभिनेता जॉनी डेप का आभार व्यक्त किया। सऊदी अरब के जेद्दा में बृहस्पतिवार से शुरू हुए फिल्म महोत्सव में सिंह को इस साल के प्रतिष्ठित युस्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस पुरस्कार की दौड़ में हॉलीवुड अभिनेत्री डायने क्रूगर और सऊदी अभिनेता-लेखक अब्दुल्ला अल-सदहान भी शामिल थे। हॉलीवुड अभिनेत्री शेरोन स्टोन ने सिंह को पुरस्कार प्रदान किया। सिंह ने समारोह में मौजूद डेप की प्रशंसा की। इस मौके पर सिंह ने कहा, “एक पल के लिए मैं यहां लिखित भाषण से थोड़ा हटकर अपनी बात कहने जा रहा हूं।

पर्दे पर मेरे आदर्शों में से एक यहां मौजूद हैं। देवियों और सज्जनों, मिस्टर जॉनी डेप। मेरे प्रिय सर, मैं ‘एडवर्ड सिजरहैंड्स’ और ‘व्हाट्स ईटिंग गिबर्ट ग्रेप’ के समय से आपके अभिनय का मुरीद हूं। आपकी मौजूदगी में यह पुरस्कार ग्रहण करना बेहद सम्मान की बात है।

आपने अनजाने में मुझे कला के बारे में जो कुछ भी सिखाया है, उसके लिए धन्यवाद सर। अलग-अलग तरह की भूमिकाएं निभाने में आपकी महारत से मैं बहुत प्रेरित हूं।” बृहस्पतिवार को आरंभ हुआ यह फिल्म महोत्सव नौ दिसंबर को समाप्त होगा। 

टॅग्स :रणवीर सिंहदीपिका पादुकोणसऊदी अरब
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच