लाइव न्यूज़ :

रणवीर ने किया खुलासा, बताया क्या है 'गली ब्वॉय' बनने की वजह?

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 25, 2019 09:14 IST

रणवीर सिंह की फिल्म 'गली ब्वॉय' रिलीज के लिए तैयार है. रणवीर का कहना है कि इसके गीत 'मेरी गली में' के मूल गाने ने उन्हें बेहद आकर्षित किया था.

Open in App

रणवीर सिंह की फिल्म 'गली ब्वॉय' रिलीज के लिए तैयार है. रणवीर का कहना है कि इसके गीत 'मेरी गली में' के मूल गाने ने उन्हें बेहद आकर्षित किया था। इसलिए उन्होंने फिल्म साइन की. जोया अख्तर निर्देशित इस फिल्म में रणवीर उभरते हुए रैपर की भूमिका में नजर आएंगे जो मुंबई की सड़कों से गुजरते हुए अपने सपने पूरा करता है।

 वैलेंटाइन डे के मौके पर 14 फरवरी को रिलीज होने जा रही इस फिल्म को लेकर रणवीर ने बताया कि वास्तविक गाना मुंबई की गलियों के दो रैपरों डिवाइन और नेजी द्वारा तैयार किया गया है और जब उन्होंने इसे पहली दफा सुना तो वह इसमें बहते चले गए।

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रणवीर बताया है कि जब में एक्टर बनना चाहता था तो कुछ हीरो थे जो मुझे प्रेरित करते थे। जैसे उस वक्त अमिताभ बच्चन , गोविन्दा, अनिल कपूर, अक्षय (कुमार) सर, अजय (देवगन) सर, खान्स (आमिर, शाहरुख, सलमान), संजय दत्त और रितिक रोशन सर, ये ऐसे लोग हैं जिन्होंने मुझे निजी तौर पर बहुत ज्यादा बॉलीवुड हीरो बनने के लिए प्रोत्साहित किया है। जब मैं छोटा था उसी वक्त से मेरे दिमाग में प्लान्स और आइडियाज बन रहे थे। मैं हमेशा से हीरो बनना चाहता था, जो कि आज मैं हूं।

इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए अहसास बहुत ही खुशी देने वाला है। एक हिंदी फिल्मी हीरो की तरह लाइफ में बहुत विकास हुआ है, इसके लिए मैं तरस रहा था। ऑडियंस के साथ सिंगल स्क्रीन पर फिल्म देखने जाना अलग बात है। मैं वहीं हूं, जहां मैंने सपने देखे थे। इस स्तर की ‘सिम्बा’ मेरी फिल्म है जिसने मुझे इतनी ऊंचाई पर पहुंचा दिया।

आपको बता दें कि रणवीर की आगामी फिल्म गली बॉय 14 फरवरी को पर्दे पर आएगी। इस फिल्म से फैंस को भी खासा उम्मीदें हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और  कल्कि कोचलिन लीड रोल में हैं।

टॅग्स :रणवीर सिंहगली ब्वॉय
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच