लाइव न्यूज़ :

'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' के बाद करण जौहर की 'रणभूमि' में एक्शन करेंगे वरुण धवन

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 19, 2018 14:14 IST

फ़िल्म की नायिका का चयन अभी नहीं हुआ है और इसकी घोषणा जल्द ही कि जाएगी।

Open in App

मुम्बई, फरवरी 19: निर्माता करण जौहर ने बद्रीनाथ की दुल्हनिया के बाद निर्देशक शशांक खैतान और अभिनेता वरुण धवन के साथ एक नई फिल्म का एलान किया है। नई फिल्म हम्प्टी शर्मा और बद्रीनाथ के बाद दुल्हनिया की अगली कड़ी न होकर एक एक्शन फिल्म होगी जिसका शीर्षक होगा रणभूमि। फ़िल्म 2020 दीवाली पर रिलीज़ होगी।

ट्विट्टर पर करण जौहर ने कल ही बताया था कि वो सोमवार को एक बड़ा एलान करने वाले हैं। फ़िल्म की नायिका का चयन अभी नहीं हुआ है और इसकी घोषणा जल्द ही कि जाएगी। क्या आलिया भट्ट एक बार फिर वरुण के साथ नज़र आएंगी ये तो वक़्त ही बताएगा। शशांक इससे पहले करण जौहर के लिये हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया का निर्देशन कर चुके हैं। इन दोनों ही फिल्मों में उन्होंने करण जौहर द्वारा लॉन्च किए गए वरुण धवन और आलिया भट्ट को ही लिया था। दोनो ही फिल्में बॉक्सऑफिस पर सफल रहीं थीं और उनका संगीत भी काफी पसंद किया गया था।

रणभूमि के साथ शशांक भी कॉमेडी छोड़ एक्शन फिल्मों की तरफ मुड़ गए हैं। करण के मुताबिक रणभूमि एक एक्शन-ड्रामा से भरपूर एक भव्य फ़िल्म होगी। शशांक ने कहा की इस फ़िल्म को लिखना उन्होंने 2015 से शुरू किया था। वरुण ने अभी तक एक सोलो एक्शन फिल्म नहीं करी। उनकी ज़्यादातर फिल्में कॉमेडी ही रहीं है और ढिशुम भी एक एक्शन कॉमेडी थी। इस फ़िल्म में वरुण  एक्शन हीरो के रूप में दिखाई देंगे।

टॅग्स :वरुण धवनकरण जौहरआलिया भट्टबॉलीवुड गॉसिपबद्री की दुल्हनिया
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!