लाइव न्यूज़ :

बर्थडे स्पेशल: 40 साल की हुईं रानी मुखर्जी, इन 5 किरदारों से फैंस के दिलों में बनाया घर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 21, 2018 10:05 IST

Happy Birthday Rani Mukerji फिल्म इंडस्ट्री में 22 साल पूरे कर चुकीं अभिनेत्री रानी मुखर्जी अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं।

Open in App

बॉलीवुड में 'खंडाला गर्ल' के नाम से मशहूर रानी मुखर्जी आज जन्मदिन है।अभिनेत्री रानी मुखर्जी अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इन 22 सालों में कई बार उन्हें अभिनय के कारण सराहा गया है। रानी का जन्‍म मुंबई, महाराष्‍ट्र में हुआ था। उनके पिता का नाम राम मुखर्जी और मां का नाम कृष्‍णा मुखर्जी हैा रानी के  परिवार के अधिकांश लोग किसी ना किसी रूप में फिल्‍म इंडस्‍ट्री से जुड़े रहे हैं। फिल्‍मों में काम करने से पहले रानी मुखर्जी ने रोशन तनेजा के एक्टिंग इंस्‍टीट्यूट से ट्रेनिंग ली थी। कहते हैं अपनी मां के कहने पर रानी अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी 1996 की अपने पिता के द्वारा बनाई गई बंगाली फिल्म 'बियेर फूल' से की, बाद में यही फिल्म हिंदी में 'राजा की आएगी बारात' के नाम से बनाई गई जिसमें रानी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके बॉलीवुड में राजा की आएगी बारात से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की और फिर कभी पलट के नहीं देखा। आइए जानते हैं आज रानी के जन्मदिन के मौके पर उनके 10 सबसे बेहतरीन रोल।

ब्लैक 

संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म ब्लैक को फैंस ने जमकर पसंद किया था। फिल्म के अंदर रानी ने एक अंधी, गुंगी और बहरी लड़की का किरदार निभाया था। रानी ने यह रोल इतना शानदार निभाया कि आज भी रानी के बारे में सोचते ही सबसे पहले ब्लैक याद आती है। इसके लिए उन्हें कई बेहतरीन पुरस्कारों से नवाजा गया था।

वीर जारा 

फिल्म वीर जारा में वैसे तो मुख्य भूमिका में प्रीति जिंटा और शाहरुख खान थे, लेकिन सामिया सिद्दकी के किरदार में नजर आई रानी ने इस रोल में जान डाल दी थी। रानी ने इस रोल को पर्दे पर ऐसे निभाया थाअपने सिंपल गेटअप और शानदार अभिनय के साथ वीर जारा में रानी ने छोटा लेकिन महत्वपूर्ण किरदार निभाया।

युवा मणिरत्नम के निर्देशन में बनी फिल्म युवा में रानी ने बंगाली महिला का किरदार निभाया जो अपने गुस्सैल पति से बेहद प्यार करती है। फिल्म में कई सितारे थे लेकिन अपनी सादगी और अभिनय से रानी ने यह किरदार भी यादगार बना दिया।

नो वन किल्ड जेसिका

जेसिका लाल हत्याकांड पर अधारित फिल्म में रानी ने एक मीडिया पर्सन के किरदार निभाया था। रानी फिल्म में बेहद बोल्ड नजर आई। फिल्म में रानी को रोल काफी पसंद किया गया।

हम तुम 

फिल्म हम तुम में रानी रिहा प्रकाश के रोल में दिखाई दी थी। रिहा के किरदार में रानी ने एक फन लविंग लड़की से लेकर एक विधवा तक का रोल निभाया जो दर्शकों को बेहद पसंद आया। फिल्म के निर्देशक थे कुणाल कोहली। हम तुम साल 2004 की सबसे सफल फिल्मों में से एक थी।

टॅग्स :रानी मुखर्जीबर्थडे स्पेशलबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMardaani 3 का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल, 3 दिन में 26 करोड़ वर्ल्डवाइड

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया