लाइव न्यूज़ :

रंगोली ने एसिड अटैक पर बयां किया दर्द, कहा- कंगना को भी बहुत पीटा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 3, 2019 16:18 IST

कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और करीबन हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना रणावत की बहन रंगोली चंदेल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं अब रंगोली ने सोशल मीडिया पर अपने ताजा पोस्ट में दुनिया लड़कियों के लिए सेफ न होने की बात कही है

कंगना रणावत की बहन रंगोली चंदेल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी बिंदास बयानबाजी की वजह से सुर्खियां बटोरती हैं. कंगना के मामलों में तो वह न सिर्फ ढाल बनकर खड़ी हो जाती है, बल्कि तलवार बनकर सब पर वार भी करने लगती हैं.

अब रंगोली ने सोशल मीडिया पर अपने ताजा पोस्ट में दुनिया लड़कियों के लिए सेफ न होने की बात कही है. उन्होंने बताया कि सुंदर और बुद्धिमान होने की वजह से उन पर एसिड हमला हुआ था. कंगना पर भी हमला करके उन्हें अधमरा कर दिया गया था. उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों की एक तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा कि दोनों बहनें साइंस की स्टूडेंट्स थीं और उन्हें तस्वीर खिंचवाने का वक्त कभी नहीं मिला.

शेयर की गई तस्वीर उनके एनुअल डे की है. उन्होंने लिखा, ''ओएमजी!! हमारे बचपन की तस्वीर को बहुत ही अच्छा रिस्पॉन्स मिला, कई दोस्त मुझसे कॉलेज की तस्वीरें मांग रहे हैं, हा हा. हम साइंस स्टूडेंट्स थे, इन सबके लिए वक्त नहीं था, फिर भी एनुअल डे की एक मिल गई है.'' दूसरे ट्वीट में उन्होंने बताया कि इस तस्वीर के बाद एक लड़के ने उन्हें प्रपोज किया और मना करने पर चेहरे पर 1 लीटर एसिड डाल दिया था. उन्होंने यह भी बताया कि कंगना पर भी हमला करके उन्हें बुरी तरह पीटा गया था.  

रंगोली ने लिखा, ''ऐसा सिर्फ इसलिए हुआ क्योंकि हमारे पैरेंट्स ने सुंदर, बुद्धिमान और कॉन्फिडेंट बेटियों को जन्म दिया था. यह दुनिया गर्ल चाइल्ड के लिए ठीक नहीं है, सामाजिक बुराइयों से लड़ने का वक्त है. यही हमारे बच्चों के लिए सेफ रहेगा.''

टॅग्स :कंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारत'कंगना अगर तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मार दें', कांग्रेस नेता ने किसानों को दी अजीब नसीहत, BJP सांसद ने दिया जवाब

भारत'मेरे रेस्टोरेंट में कल 50 रुपए का बिजनेस हुआ और ₹15 लाख की सैलरियां हैं' : सांसद कंगना ने महिला की तकलीफ़ सुनने के बजाय, उसे अपना ही दुखड़ा सुनाया | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?