लाइव न्यूज़ :

रणदीप हुडा ने खोला बॉलीवुड पार्टियों का राज, मस्ती नहीं ये सब करने के लिए जाते हैं लोग

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 15, 2024 12:59 IST

एक हालिया साक्षात्कार में रणदीप हुडा ने स्वीकार किया कि शुरुआत में अपने करियर के दौरान, वह बॉलीवुड पार्टियों में नशे में धुत हो जाते थे और वहां लोगों से मिलने और अपने काम की बात करने के बजाय अपने दिल की बात खुलकर कहते थे।

Open in App
ठळक मुद्देरणदीप हुडा ने खोला बॉलीवुड पार्टियों का राजपार्टियां नेटवर्किंग मजबूत करने का सबसे बड़ा जरिया हैंअभिनेता, निर्देशक, निर्माता और अन्य प्रमुख लोग और इंडस्ट्री के पेशेवर एक साथ आते हैं

मुंबई: बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में गिने जाने वाले रणदीप हुडा ने इंडस्ट्री में होने वाली पार्टियों के बारे में खुलासा करते हुए कहा है कि ये पार्टियां नेटवर्किंग मजबूत करने का सबसे बड़ा जरिया हैं। इन पार्टियों में अभिनेता, निर्देशक, निर्माता और अन्य प्रमुख लोग और इंडस्ट्री के  पेशेवर एक साथ आते हैं। प्रभावशाली लोगों से मिलना और बातचीत करना नए अवसरों के द्वार खोल सकता है। इन पार्टियों में व्यक्तिगत रिश्ते भी बनते हैं और अक्सर पेशेवर सहयोग शुरू होता है।

भारती टीवी के साथ एक हालिया साक्षात्कार में रणदीप हुडा ने स्वीकार किया कि शुरुआत में अपने करियर के दौरान, वह बॉलीवुड पार्टियों में नशे में धुत हो जाते थे और वहां लोगों से मिलने और अपने काम की बात करने के बजाय अपने दिल की बात खुलकर कहते थे। हुडा ने कहा कि तब उन्हें पता नहीं था कि वहां नए प्रोजेक्ट मिल सकते थे। उन्होंने कहा कि शुरुआत में मैं इनमें से बहुत सी पार्टियों में शामिल होता था। मुझे बहुत बाद में पता चला कि ये तो नेटवर्किंग पार्टियां होती थीं। मुझे बहुत बाद में एहसास हुआ कि लोग नेटवर्क बनाने के लिए इन पार्टियों में शामिल होते थे।  

हुडा ने कहा कि वह अब पार्टी अपने घर पर करते हैं। वह जमकर पार्टी करते हैं, लेकिन केवल अपने दोस्तों के साथ। स्वातंत्र्य वीर सावरकर में शानदार अभिनय करने वाले अभिनेता ने याद दिलाया कि कैसे उद्योग के लोग एक काम हासिल करने के लिए प्रभावशाली लोगों के साथ बातचीत करने के अवसर की तलाश में रहते थे। 

उन्होंने कहा, "मुझे बाद में एहसास हुआ कि आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। आपको बस अपने हाथ में एक ड्रिंक पकड़ना है, खुशियों का आदान-प्रदान करना है और इस बारे में बात करनी है कि कौन किस प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। हम तो दो तीन पैग लगा लेते थे और किसको क्या बोला वो तो राम जाने?" उन्होंने कहा, "बॉलीवुड पार्टियां सिर्फ नेटवर्किंग पार्टियां हैं, असली पार्टियां नहीं क्योंकि आप अपने असली दोस्तों के साथ पार्टी करते हैं जिनके साथ आप सहज हैं।"

टॅग्स :रणदीप हुड्डाहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम