लाइव न्यूज़ :

रणबीर कपूर जैसे दिखने वाले जुनैद शाह का निधन, महज 28 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 17, 2020 15:26 IST

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) जैसे दिखने वाले जुनैद शाह (Junaid Shah) का 28 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देरणबीर कपूर के हमशक्‍ल के रूप में जुनैद काफी मशहूर थेवह कपड़े भी रणबीर कपूर की तरह ही पहनते थेबहुत बार लोग उन्हें रणबीर कपूर समझ लेते थे

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) जैसे दिखने वाले मॉडल जुनैद शाह का महज 28 साल की उम्र में निधन हो गया। कश्‍मीरी पत्रकार यूसुफ जमील ने ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी। जमील ने बताया कि जुनैद उनके पड़ोसी थे, जिनकी कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। मालूम हो, जुनैद रणबीर के हमशक्ल के रूप में काफी मशहूर हुए थे। उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त थी।

कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ निधन

(फोटो सोर्स- ट्विटर)

वहीं, यूसुफ जमील ने अपने ट्वीट में लिखा, 'हमारे पुराने पड़ोसी निसार अहमद शाह के बेटे जुनैद का कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। लोग कहते हैं कि वो बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की तरह दिखते थे।' उन्होंने अपने अगले ट्वीट में लिखा, 'मुझे बताया गया है कि जुनैद अपने माता-पिता के साथ पिछले महीने ही मुंबई से वापस लौटे हैं। यहां वो मॉडलिंग कर रहे थे। जुनैद कथित तौर पर अनुपम खेर के एक्टिंग स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे थे। उन्हें किसी तरह की दिल की बीमारी नहीं थी।'

बता दें, जुनैद सोशल मीडिया पर काफी मशहूर थे। उन्हें इंस्‍टाग्राम पर काफी लोग फॉलो करते थे। वो हूबहू रणबीर कपूर जैसे दिखते थे और कपड़े भी वैसे ही पहनते थे। यही नहीं, जुनैद शाह की स्टाइल भी एकदम रणबीर कपूर के जैसी ही थी। एक बार तो जुनैद को लेकर खुद दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर ने ट्वीट किया था। बताया जाता है कि जब भी वो मार्केट जाते थे, तब फैंस खासकर लड़कियां उन्हें घेर लेती थीं और तस्वीरें खिंचवाने लगती थीं। काफी लोग उन्हें ही रणबीर समझने लग जाते थे। 

टॅग्स :रणबीर कपूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?