लाइव न्यूज़ :

रणबीर कपूर-संजय दत्त की 'शमशेरा' को लेकर आई बड़ी अपडेट, जानिए कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

By अमित कुमार | Updated: July 21, 2020 12:07 IST

संजय दत्त की बायोपिक में दमदार किरदार निभाने के बाद अब रणबीर करबर उनके साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। कोरोना के कारण फिलहाल फिल्म की शूटिंग को रोक दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देयश राज फिल्म्स ने बताया था कि फिल्म की बची हुई शूटिंग एक अगस्त से शुरू किया जाएगा। पिछले साल ही फ‍िल्‍म 'शमशेरा' का फर्स्‍ट लुक जारी हुआ, जो वाकई प्रभावशाली है।

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और संजय दत्त की फिल्म ‘शमशेरा’ इंतजार फैंस काफी समय से कर रहे हैं। पिछले साल ही फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। इस फिल्म को 31 जुलाई 2020 को रिलीज किया जाना था। लेकिन लॉकडाउन के कारण फिल्म की शूटिंग भी अभी पूरी नहीं की जा सकी है, ऐसे में रिलीज तो बहुत दूर की बात है। 

करण जौहर और यश राज फिल्म्स ने बताया था कि फिल्म की बची हुई शूटिंग एक अगस्त से शुरू किया जाएगा। हालांकि, अब खबर आ रही है कि इसे और आगे बढ़ाया जा सकता है। ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर और संजय दत्त 15 अगस्त के बाद से सेट पर लौट सकते हैं। चार से पांच दिन का शूट बाकी है, साथ ही कुछ पैचवर्क है जिसे पूरा करना होगा। इसके बाद फिल्म की एडिटिंग होगी।

शानदार है 'शमशेरा' का फर्स्‍ट लुक 

पिछले साल ही फ‍िल्‍म 'शमशेरा' का फर्स्‍ट लुक जारी हुआ, जो वाकई प्रभावशाली है। इस फ‍िल्‍म में रणबीर कपूर एक डकैत की भूम‍िका न‍िभाएंगे। फ‍िल्‍म का न‍िर्माण यशराज बैनर के द्वारा क‍िया जाएगा ज‍िसका न‍िर्देशन करण मल्‍होत्रा करेंगे फ‍िल्‍म के फर्स्‍ट लुक के साथ जो टैग लाइन शेयर की है, उससे साफ है क‍ि यह फ‍िल्‍म इत‍िहास के पन्‍नों को पलटेगी।

'शमशेरा- करम से डकैत, धर्म से आजाद'

फ‍िल्‍म का पूरा नाम है 'शमशेरा- करम से डकैत, धर्म से आजाद'। रणबीर कपूर पहली बार इस तरह के रोल को करते नजर आएंगे। रणबीर के फैंस ने उन्‍हें पहले कभी इस तरह नहीं देखा होगा। फिल्म 'बचना ऐ हसीनो' के लगभग 9 सालों के बाद यशराज फिल्म्स और रणबीर कपूर एक बार फिर साथ आए हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है।

टॅग्स :रणबीर कपूरसंजय दत्तवाणी कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 का क्रेज हाई, रिलीज से पहले 3.49 लाख टिकट बिके, ₹23 करोड़ पार एडवांस बुकिंग

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल