लाइव न्यूज़ :

रणबीर कपूर के साथ दिखी करिश्मा तन्ना की हॉट केमिस्ट्री, बोलीं- मुझे चांद पे ले चलो

By विवेक कुमार | Updated: July 14, 2018 18:10 IST

संजू के इस गाने को करिश्मा तन्ना और रणबीर कपूर पर  फिल्माया गया है।

Open in App

मुंबई, 14 जुलाई: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' 29 जून को रिलीज हो चुकी है। राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन से सजी फिल्म संजू अभिनेता संजय दत्त की बायोपिक है। रिलीज के बाद से ही फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है।

अब जबकि फिल्म को रिलीज हुई 15 दिन हो चुके हैं मेकर्स ने फिल्म का एक गाना 'मुझे चांद पे ले चलो' रिलीज कर दिया है। संजू के इस गाने को करिश्मा तन्ना और रणबीर कपूर पर  फिल्माया गया है।  गाने में करिश्मा गुलाबी रंग की नाईटी में नजर आ रही हैं। फिल्म का ये गाना संजू का सबसे तड़कता भड़कता गाना है।

 बता दें कि फिल्म संजू में करिश्मा तन्ना गेस्ट रोल में हैं जो कमली यानी विक्की कौशल की गर्लफ्रेंड बनी हैं। इस गाने को ए आर रेहमान ने कंपोज किया है जबकि गाने को निखिता गांधी ने अपनी आवाज दी है। 

बता दें कि 'संजू' ने दूसरे सप्ताह के शुक्रवार को  295.18 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। फिल्म 300 करोड़ी क्लब में शामिल होने से कुछ ही कदम दूर है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक संजू ने अपने पहले वीक में 202. 51 करोड़ और दूसरे वीक 92.67 करोड़ की कमाई की है।  वहीं वर्ल्डवाइड भी संजू दमदार कमाई कर रही है। फिल्म ने अब तक  500.43 करोड़ कलेक्‍शन किया है।   

टॅग्स :संजूरणबीर कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सबसे महंगे सेलिब्रिटी घर की कीमत ₹250 करोड़, ये शाहरुख का 'मन्नत', अमिताभ का 'जलसा', सलमान का 'गैलेक्सी' नहीं

बॉलीवुड चुस्कीRamayana Film: रोंगटे खड़े कर देने वाली रणबीर कपूर की इस फिल्म की पहली झलक, मेकर्स ने कहा, 'रामायण हमारी संस्कृति और हमारी सच्चाई की कहानी' | WATCH

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया