लाइव न्यूज़ :

वरमाला के दौरान आलिया के लिए घुटनों पर बैठे रणबीर कपूर, वायरल वीडियो में किस करते आए नजर, देखें

By अनिल शर्मा | Updated: April 15, 2022 15:53 IST

वायरल वीडियो में रणबीर आलिया के वरमाला पहनाने के दौरान घुटनों पर बैठते दिखे। वहीं आलिया के वरमाला डालने के बाद रणबीर  उन्हें किस करते भी दिखाई दिए।

Open in App
ठळक मुद्देरणबीर और आलिया 14 अप्रैल को बांद्रा स्थित वास्तु में शादी के बंधन में बंध गएआलिया ने बताया कि वास्तु के घर में उन्होंने रणबीर संग काफी खूबसूरत पल गुजारे हैं

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल को एक अंतरंग समारोह में शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी में केवल करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल हुए। शादी के बाद की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इस बीच रणबीर-आलिया के एक दूसरे को वरमाला पहनाने का वीडियो सामने आया है।

वायरल वीडियो में रणबीर आलिया के वरमाला पहनाने के दौरान घुटनों पर बैठते दिखे। वहीं आलिया के वरमाला डालने के बाद रणबीर  उन्हें किस करते भी दिखाई दिए। वीडियो में रणबीर को कुछ लोग वरमाला के समय कंधों पर उठा लेते हैं। वह ऐसे ही आलिया को वरमाला पहनाते हैं वहीं जब आलिया की बारी आती है तो रणबीर सबको चौंका देते हैं। वह तुरंत घुटनों के बल बैठ जाते हैं जिसके बाद आलिया उनके गले में वरमाला डालती हैं।

एक दूसरे को वरमाला पहनाने के बाद रणबीर आलिया किस करते हैं। सभी वहां मौजूद मेहमान हूटिंग करते हैं तालिया बजाते हैं। यह वीडियो रणबीर के घर वास्तु के अंदर का है। रणबीर और आलिया ने इसी घर में एक-दूसरे से परिणय सूत्र में बंध गए। शादी के दौरान रणबीर के घर के बाहर मीडिया का जमावड़ा लगा रहा। देर शाम रणबीर और आलिया फोटो सेशन के लिए मीडिया से रूबरू हुए।

टॅग्स :रणबीर कपूरआलिया भट्टहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?