लाइव न्यूज़ :

रणबीर-आलिया की शादी तो हो गई लेकिन पड़ोसियों ने कर दी इस बात की शिकायत, पुलिस तक पहुंचा मामला

By अनिल शर्मा | Updated: April 15, 2022 09:29 IST

दरअसल पड़ोसियों ने कहा कि रणबीर और आलिया की शादी को लेकर इलाके में मीडिया का जमावड़ा काफी परेशानियां खड़ी की। पड़ोसियों ने कहा कि जब भी कोई सेलिब्रिटी रणबीर के वास्तु निवास के द्वार पर पहुंचते हैं, मीडियाकर्मी उनपर टूट पड़ते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपड़ोसी रणबीर के घर के बाहर मीडिया के जमावड़े से खासे परेशान हुएपड़ोसियों ने कहा कि रणबीर के घर के बाहर 200 से ज्यादा मीडियाकर्मी थे जो हर गाड़ियों पर टूट पड़ते थेइसको लेकर उन्होंने पाली हिल रेजिडेंट्स एसोसिएशन (PHRA) को शिकायत भेजी

मुंबईः रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की वजह से मुंबई के पाली हिल इलाके के निवासियों के लिए पिछले कुछ दिन बहुत ही कष्टदायक रहे। इसको लेकर उन्होंने पाली हिल रेजिडेंट्स एसोसिएशन (PHRA) को शिकायत भेजी। एसोसिएशन ने भी अपनी तरफ से कार्रवाई करते हुए मामले में पुलिस को हस्तक्षेप करने को कहा।

दरअसल पड़ोसियों ने कहा कि रणबीर और आलिया की शादी को लेकर इलाके में मीडिया का जमावड़ा काफी परेशानियां खड़ी की। पड़ोसियों ने कहा कि जब भी कोई सेलिब्रिटी रणबीर के वास्तु निवास के द्वार पर पहुंचते हैं, मीडियाकर्मी उनपर टूट पड़ते हैं। क्या सेलिब्रिटी और क्या पड़ोसी सभी, मीडिया सभी की प्रतिक्रियाओं को लेकर उनकी कारों पर टूट पड़ते हैं।

पड़ोसियों ने बताया कि इस प्रक्रिया में कुछ फोटोग्राफरों ने खुद को घायल भी कर लिया है क्योंकि पाली हिल एक ढलान वाला क्षेत्र है और इससे जुड़ी गलियों में अंधे वक्र हैं। मीडिया के रवैये को देखते हुए कथित तौर पर, रणबीर की इमारत के निवासियों ने वास्तु भवन की लॉबी में एक बैठक की थी।

शादी की व्यवस्था करने वाले आयोजक समूह के एक सदस्य, जो संयोग से उस समय वास्तु में थे, को भी बैठक में शामिल होने के लिए बुलाया गया था। बताया गया कि रणबीर के घर वास्तु के बाहर करीब  200 से ज्यादा मीडियाकर्मी मौजूद थे। और इलाके के हर गली और मुहानों पर कैमरे लेकर तैनात थे। जब भी कोई वाहन विवाह स्थल पर पहुंचता, वे कहीं से भी निकलते और कारों पर टूट पड़ते।

एसोसिएशन ने इस बाबत एक सीनियर इंस्पेक्टर को बुलाया और उनसे शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने पत्रकारों को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी में आने वाले मेहमानों की तस्वीरें लेने के लिए कारों को ब्लॉक न करने की चेतावनी दी थी। फोटोग्राफरों से कहा गया कि जो स्टार फोटो खिंचवाना चाहते हैं, उनका इंतजार करें। 

 

टॅग्स :आलिया भट्टरणबीर कपूरहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?