लाइव न्यूज़ :

बुढ़ापे की कगार पर पहुंचे रणबीर कपूर, यकीन नहीं होता है तो देख लीजिए ये फोटो

By विवेक कुमार | Updated: August 3, 2018 15:50 IST

रणबीर इन दिनों 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में बिजी हैं। जिसकी शूटिंग बुल्गारिया में चल रही है।

Open in App

मुंबई, 3 अगस्त: 'संजू' की जबरदस्त सफलता के बाद रणबीर कपूर की डिमांड हर जगह काफी बढ़ गई है। एक के बाद उनके पास कई बडी फिल्मों के ऑफर्स हैं। हर कोई उन्हें मुंह मांगी कीमत देने के लिए तैयार है। हाल ही रणबीर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसे देखकर आप बिल्कुल उन्हें पहचान नहीं पाएंगे। तस्वीर में रणबीर काफी बुजुर्ग नजर आ रहे हैं। लेकिन अगर आप ये सोच रहे है कि रणबीर का ये लुक उनकी किसी फिल्म का है तो ऐसा नहीं है।  दरअसल, रणबीर का ये हुलिया एक विज्ञापन के लिए है। सफ़ेद शर्ट में दिख रहे रणबीर की इस शर्ट पर रिनॉल्ट  का लोगो लगा हुआ है। ऐेसा कहा जा रहा है कि विज्ञापन में रनबीर सेल्समैन बने हुए हैं।

बता दें कि रणबीर इन दिनों 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में बिजी हैं। जिसकी शूटिंग बुल्गारिया में चल रही है। अयान मुखर्जी की इस फिल्म महानायक अमिताभ बच्चन और आलिया भट्ट  भी हैं। ख़ास बात ये है कि फिल्म साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन भी नजर आएंगे।

 

खबरों की मानें तो फिल्म में मौनी रॉय भी हैं जो फिल्म में विलेन की भूमिका में दिखेंगी। 'ब्रह्मास्त्र' का पहला भाग 15 अगस्त 2019 को रिलीज होगा। अयान मुखर्जी इससे पहले  'वेक अप सिड' और 'ये जवानी है दीवानी' जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाते हैं।

वहीं इन सबके अलावा रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अफेयर की ख़बरें भी काफी चर्चा में है. दोनों अक्सर एकदूसरे के साथ स्पॉट किए जाते हैं। हाल ही में रणबीर को आलिया भट्ट के घर पर भी देखा गया था। दोनों के परिवार भी इस रिश्ते से खुश हैं। हाल ही में ऋषि कपूर ने कहा था कि अब रणबीर को शादी कर लेनी चाहिए। 

टॅग्स :रणबीर कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सबसे महंगे सेलिब्रिटी घर की कीमत ₹250 करोड़, ये शाहरुख का 'मन्नत', अमिताभ का 'जलसा', सलमान का 'गैलेक्सी' नहीं

बॉलीवुड चुस्कीRamayana Film: रोंगटे खड़े कर देने वाली रणबीर कपूर की इस फिल्म की पहली झलक, मेकर्स ने कहा, 'रामायण हमारी संस्कृति और हमारी सच्चाई की कहानी' | WATCH

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया