लाइव न्यूज़ :

Gangubai Kathiawadi Trailer: रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट की फिल्म के ट्रेलर पर दिया क्यूट रिएक्शन, देखें वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 4, 2022 14:39 IST

एक्टर रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट और अजय देवगन स्टारर फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी पर क्यूट रिएक्शन दिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देआलिया भट्ट और अजय देवगन स्टारर फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी पर रणबीर कपूर ने दिया रिएक्शनआलिया भट्ट फिल्म में गंगूबाई काठियावाड़ी की भूमिका में नजर आने वाली हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और अजय देवगन (Ajay Devgn) स्टारर फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi) का आज ट्रेलर रिलीज हो गया है। ऐसे में एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का इस ट्रेलर को लेकर रिएक्शन सामने आया है।  बता दें कि वायरल भयानी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रणबीर का एक वीडियो शेयर किया है। 

इस वीडियो में पैपराजी आलिया की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के ट्रेलर के बारे में एक्टर से सवाल करते नजर आए। ऐसे में रणबीर ने फिल्म में आलिया द्वारा किए गए सिग्नेचर स्टाइल को कॉपी करते हुए अपना रिएक्शन दिया। यही नहीं, रणबीर वीडियो में बहुत बढ़िया भी बोलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, फैंस को रणबीर कपूर का ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि आलिया भट्ट फिल्म में गंगूबाई काठियावाड़ी की भूमिका में नजर आने वाली हैं।

फिल्म 25 फरवरी 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। सामने आए ट्रेलर में आलिया भट्ट के साथ अजय देवगन भी धाड़क अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट और अजय देवगन के साथ विजय राज, जिम सर्भ, सीमा पाहवा और शांतनु महेश्वरी भी मौजूद हैं। फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। 

टॅग्स :रणबीर कपूरगंगूबाई काठियावाड़ीआलिया भट्टअजय देवगन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्की'दृश्यम 3' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने पर कहा: 'उनसे बात करने का कोई मतलब नहीं, वह दूसरी दुनिया में हैं'

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Birthday 2025: 60 साल के हुए भाईजान, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे लुटाया प्यार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल