लाइव न्यूज़ :

VIDEO: मास्क पहनकर मुंबई की सड़कों पर साइकिल चलाते नजर आए रणबीर कपूर, नहीं पहचान पाए लोग

By अमित कुमार | Updated: July 21, 2020 07:15 IST

कोरोना वायरस के कारण रणबीर कपूर लंबे अर्से बाद अपने घर से बाहर निकले। रणबीर ने अपने आपको कुछ इस तरह से कवर किया था कि फैंस के लिए भी उन्हें पहचानना काफी मुश्किल रहा।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो में रणबीर ब्लू कलर की फुल टीशर्ट, ब्लैक लोअर पहने और मुंह पर कपड़ा बांधे दिख रहे हैं।रणबीर कपूर स्पीड में साइकिल चलाते हुए सीधे निकल जाते हैं।फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने बताया था कि आखिर वो सोशल मीडिया पर क्यों नहीं हैं।

फिल्मी सितारे कई दिनों तक अपने घरों में कैद रहे, लेकिन अब सब धीरे-धीरे बाहर निकल रहे हैं। हाल में रणबीर कपूर मुंबई की सड़कों पर साइकिल चलाते दिखे। रणबीर का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इनमें रणबीर ब्लू कलर की फुल टीशर्ट, ब्लैक लोअर पहने और मुंह पर कपड़ा बांधे दिख रहे हैं। वह स्पीड में साइकिल चलाते हुए सीधे निकल जाते हैं। रणबीर लंबे समय बाद घर के बाहर दिखे हैं। 

रणबीर सोशल मीडिया से काफी दूर रहते हैं। फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने बताया था कि आखिर वो सोशल मीडिया पर क्यों नहीं हैं। उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि वो जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते हैं। उनके अनुसार वो काफी आलसी हैं। उनका कहना है कि अमिताभ बच्चन को बर्थडे विश करने में और किसी बैडमिंटन टूर्नामेंट जीतने वाले प्लेयर को बधाई देने में वो काफी आलसी हैं। रणबीर को लगता है कि ये अपने ऊपर जिम्मेदारी लेने वाला काम है।

सोशल मीडिया के लिए टाइम निकालना रणबीर के लिए मुश्किल

रणबीर ने ये भी बताया था कि वो अपनी फिल्मों और शूट्स में बेहद बिजी हैं, जिसके चलते भी उन्हें सोशल मीडिया के लिए टाइम नहीं मिलता। ऐसे में रणबीर नहीं चाहते कि कुछ और चीजें भी उन्हें बिजी रखें। अपनी बात को जारी रखते हुए एक्टर ने कहा कि जो लोग सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, उनके लिए अच्छी बात है लेकिन उनके पास इसके लिए समय नहीं है। यही नहीं, उन्होंने ये भी कहा कि उन्होंने भले ही अपने नाम से अकाउंट ना बनाया हो, लेकिन वो दूसरे अकाउंट से लोगों को स्टॉक जरूर करते हैं।

'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं रणबीर कपूर

रणबीर कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं। रणबीर और आलिया के अलावा इस फिल्म में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, साउथ सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनी, डिंपल कपाड़िया और मोनी रॉय लीड रोल में हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' 4 दिसंबर 2020 को रिलीज होगी।

 

टॅग्स :रणबीर कपूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?